फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Stadium charging 1k for jym on broken floor

टूटे फर्श पर एक्सरसाइज करने की फीस एक हजार रुपये

Sat, 21 Apr 2018 06:41 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sat, 21 Apr 2018 06:41 PM IST
विज्ञापन
Stadium charging 1k for jym on broken floor
gym

टूटे फर्श पर बने स्पोर्ट्स स्टेडियम के हाईटेक जिम के लिए जिला प्रशासन ने एक हजार रुपये फीस पर मुहर लगा दी है। यह बात अलग है कि यहां आपको हाईटेक उपकरणों के अलावा बाकी सुविधाएं नहीं मिल पाएंगी। भवन का फर्श धंस चुका है। उपकरण भी पिछले एक साल से धूल फांक रहे थे जिन्हें अब इस्तेमाल किया जाएगा। जिम्नास्टिक के कोच यहां ट्रेनर के रूप में रहेंगे। 

विज्ञापन

जिम में करीब 72 लाख की लागत के हाइटेक उपकरण हैं जिसमेें ट्रेड मिल भी शामिल हैं जो यह भी बताएगी कि आपने कितनी कैलोरी बर्न की और आपकी हार्ट बीट क्या रही। पिछले साल उद्घाटन कर जिम को बंद कर दिया गया था। इस तरह का हाईटेक जिम प्रदेश के तीन शहरों में ही है। स्टेडियम प्रशासन अब तक जिम चलाने के लिए शासन के निर्देशों का इंतजार कर रहा था लेकिन निर्देश नहीं आए। इस बार एक हजार रुपये फीस का प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेजा गया। इसमें पांच सौ रुपये स्टेडियम और इतने ही प्रोत्साहन समिति की राशि तय हुई। मेरठ स्पोर्ट्स स्टेडियम से सुझाव लेने के बाद यह फीस तय की गई। हालांकि जिस भवन में जिम है उसके बदहाल फर्श में मशीनें तक धंस चुकी है। एक साल से जिम बंद पड़ा है। आरएसओ लक्ष्मी शंकर सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन ने एक हजार रुपये फीस पर सहमति दे दी है। कार्ड बनाने की प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


विवि के जिम की फीस पांच सौ रुपये
रुहेलखंड विश्वविद्यालय ही हाइटेक जिम की फीस पांच सौ रुपये है। छात्रों से 1700 सौ रुपये और कर्मचारियों के लिए दो हजार रुपये सालाना फीस ली जाती है। प्राइवेट जिम की बात करें तो डीडीपुरम के जिम में भी आठ सौ रुपये सालाना फीस ली जाती है। इस हिसाब से स्टेडियम का जिम काफी महंगा पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed