फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SSP transferred the inspector after traders protest in Bareilly

सराफ हत्याकांड: व्यापारियों के विरोध पर एसएसपी ने इंस्पेक्टर को हटाया, कुंवर बहादुर सिंह बने आंवला के कोतवाल

Fri, 27 Sep 2024 07:08 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 27 Sep 2024 07:08 AM IST
सार

बरेली के आंवला में सप्ताह भर पहले बदमाशों ने सराफा व्यापारी को गोली मार दी थी। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के विरोध में व्यापारियों ने प्रदर्शन कर इंस्पेक्टर को हटाने की मांग थी। गुरुवार रात एसएसपी ने इंस्पेक्टर को हटा दिया।  

विज्ञापन
SSP transferred the inspector after traders protest in Bareilly
एसएसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में सराफा व्यापारी श्रीकांत पाटिल की हत्या के बाद व्यापारियों के विरोध को देखते हुए आंवला थाने के इंस्पेक्टर सिद्धार्थ सिंह तोमर को एसएसपी ने गुरुवार रात हटा दिया। उन्हें मीरगंज इंस्पेक्टर बनाया गया है। मीरगंज इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह अब आंवला कोतवाल की जिम्मेदारी देखेंगे।

विज्ञापन


एसएसपी अनुराग आर्य ने एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा से आंवला इंस्पेक्टर की भूमिका की जांच कराई थी। प्रारंभिक तौर पर स्थानीय स्तर की खींचतान सामने आई। तब एसएसपी ने सिद्धार्थ को वहां से हटाकर मीरगंज कोतवाल बना दिया, जबकि लंबे समय से मीरगंज कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह को आंवला कोतवाल बनाया। अब घटना का खुलासा एसएसपी की प्राथमिकता है।
विज्ञापन


पुलिस दे रही दबिश 
पुलिस घटनास्थल के आसपास के लोगों से जानकारी लेने के साथ ही मौके पर आने-जाने वाले मार्गों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। कई ऐसी फुटेज मिली हैं जिनसे आरोपी चिह्नित किए जा सकते हैं। हालांकि कुछ में चेहरे धुंधले और अस्पष्ट हैं। हुलिए और कद काठी के आधार पर दबिश देकर आसपास के शातिरों की धरपकड़ शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये था मामला 
एक सप्ताह पहले आधी रात में चोरी करने आए बदमाशों ने बंद मकान का ताला तोड़ने से रोकने पर सराफ श्रीकांत पाटिल को गोली मार दी थी। मंगलवार रात बरेली के निजी अस्पताल में पाटिल का निधन हो गया था। पुलिस पर सुस्ती का आरोप लगाकर व्यापारियों ने हंगामा किया था। मंत्री व एसएसपी से भी इंस्पेक्टर सिद्धार्थ सिंह तोमर को हटाने की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed