फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SSP suspended three policemen including inspector in Sirauli uproar case

बरेली बवाल: इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित, दो एफआईआर दर्ज; भीड़ ने आरोपी के घर में लगाई थी आग

Sat, 03 Aug 2024 10:34 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 03 Aug 2024 10:34 AM IST
सार

सिरौली थाना क्षेत्र के गांव चंदूपुरा शिवनगर में युवती को ले जाने के आरोपी युवक के घर में शुक्रवार रात तोड़फोड़ और आगजनी की गई। घटना में पुलिस की लापरवाही सामने आई। इस पर एसएसपी ने थाना प्रभारी, दरोगा और सिपाही को निलंबित कर दिया है।  

विज्ञापन
SSP suspended three policemen including inspector in Sirauli uproar case
एसएसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के गांव चंदूपुरा शिवनगर में युवती को ले जाने के आरोपी युवक का घर फूंकने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। एसएसपी अनुराग आर्य ने लापरवाही बरतने पर सिरौली थाना प्रभारी लव सिरोही, हलका दरोगा सत्यवीर सिंह और बीट आरक्षी को निलंबित कर दिया है। 

विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि गांव निवासी युवती को दूसरे समुदाय का युवक बहला-फुसलाकर ले गया था। एक अगस्त को उन्हें खोज लिया गया। युवती की सहमति पर उसे परिवार को सौंप दिया गया और युवक  को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही थी। लड़की पक्ष ने लिखित में कोई कार्रवाई न करने का वादा किया था। 
विज्ञापन


इसके बावजूद शुक्रवार रात करीब 11 बजे शरारतीतत्वों ने युवक के घर में घुसकर तोड़फोड़ और आगजनी की। पुलिस की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई। मामले में दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिसकर्मियों को लापरवाही के आधार पर निलंबित कर दिया गया है। गांव में शांति व्यवस्था कायम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed