फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SSP suspended aonla Inspector in Bareilly

जानकारी छिपाकर बने थे थानेदार: आठ घंटे में ही छिनी आंवला इंस्पेक्टर की कुर्सी, एसएसपी ने किया निलंबित

Tue, 09 Jul 2024 07:56 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 09 Jul 2024 07:56 AM IST
सार

बरेली में पीलीभीत से आए इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार से आठ घंटे में ही आंवला इंस्पेक्टर की कुर्सी छिन गई। उन्होंने सोमवार दोपहर को आंवला का प्रभार मिला। रात में एसएसपी ने उन्हें निलंबित कर दिया। 

विज्ञापन
SSP suspended aonla Inspector in Bareilly
एसएसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य ने सुस्त और लापरवाह थानेदारों पर कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। सोमवार दिन में उन्होंने आंवला व हाफिजगंज के इंस्पेक्टरों को हटाकर नई तैनाती की तो पता लगा कि आंवला के नए इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने भर्ती बोर्ड से रिकॉर्ड की जानकारी छिपा ली। रात में ही उन्हें निलंबित कर सिद्धार्थ सिंह तोमर की आंवला में नई तैनाती कर दी।

विज्ञापन


एसएसपी बेहतर काम और पूर्व रिकॉर्ड की मेरिट के आधार पर थानेदारों की तैनाती कर रहे हैं। उनकी अध्यक्षता में भर्ती बोर्ड ने हाल ही में करीब 66 इंस्पेक्टर व दरोगा का साक्षात्कार लिया था। इसमें पास इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार को उन्होंने आंवला कोतवाली का इंस्पेक्टर बनाया। भोजीपुरा इंस्पेक्टर जगत सिंह को हाफिजगंज इंस्पेक्टर बनाया गया तो भोजीपुरा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी साइबर सेल में तैनात एसआई रामरतन सिंह को सौंप दी गई।

विज्ञापन

इधर बधाई मिलीं तो उधर खुल गई पोल
प्रवीण कुमार को दोपहर में आंवला का प्रभार मिला तो शाम चार बजे उन्होंने कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्हें बधाई संदेश आने लगे। इस बीच कुछ विभागीय कर्मियों ने ही उनका कच्चा चिट्ठा कप्तान तक पहुंचा दिया। 

पता लगा कि पीलीभीत में उनकी तैनाती के दौरान बवाल हुआ था जिसमें उन पर कार्रवाई की गई थी। उन्होंने भर्ती बोर्ड से यह जानकारी छिपा ली। इसे अक्षम्य मानकर एसएसपी ने कार्रवाई कर दी। रात पौन बजे पुलिस लाइन के ही इंस्पेक्टर सिद्धार्थ सिंह तोमर को आंवला इंस्पेक्टर की तैनाती दे दी गई।

जनशिकायतों को रद्दी की टोकरी में डाल रहे थे इंस्पेक्टर
थाना प्रभारी आंवला वीरेश कुमार को जनसमस्याओं में शिथिलता बरतने, जमीन संबंधी विवादों में चौकी प्रभारी व अधीनस्थों पर प्रभावी नियंत्रण न रख पाने की वजह से एसएसपी ने लाइन हाजिर किया है। बताते हैं कि वह जनप्रतिनिधियों के फोन भी दरकिनार कर मनमानी से काम कर रहे थे। 

वहीं हाफिजगंज थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह को जन सुनवाई डेस्क व अधिकारियों की ओर से निर्गत आदेश का पालन न करने पर लाइन हाजिर किया गया। एसएसपी कार्यालय में हाफिजगंज थाना क्षेत्र से सबसे ज्यादा शिकायतें पहुंच रही थीं। विवाद के तमाम मामलों में थाना प्रभारी न तो एनसीआर और न एफआईआर दर्ज कराते थे। वह मेडिकल परीक्षण को मजरूबी चिट्ठी देकर भेज देते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed