फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SSP suspended 10 policemen including traffic sub inspector in Bareilly

Bareilly News: एसएसपी ने टीएसआई समेत 10 पुलिसकर्मियों को किया निलंबित, यह है वजह

Fri, 12 Jul 2024 07:47 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 12 Jul 2024 07:47 PM IST
सार

बरेली में एसएसपी अनुराग आर्य ने 10 पुुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। ये सभी पुलिसकर्मी बिना बताए लंबे समय से गैरहाजिर हैं। लापरवाही और अनुशासनहीनता पर कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन
SSP suspended 10 policemen including  traffic sub inspector in Bareilly
एसएसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में लापरवाही और मनमानी करने वाले पुलिसकर्मियों पर एसएसपी अनुराग आर्य लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। अब एसएसपी ने 10 ऐसे पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है, जो लंबे समय से गैरहाजिर हैं। इनमें यातायात पुलिस के दरोगा भी शामिल हैं।

विज्ञापन


एसएसपी कार्यालय के मुताबिक यातायात पुलिस के दरोगा वीरपाल सिंह सात अप्रैल से लगातार गैरहाजिर चल रहे हैं। किला थाने के आरक्षी प्रियोम सिंह 11 मार्च से, पुलिस लाइन के आरक्षी अमित सक्सेना आठ मार्च से, कैंट थाने की महिला आरक्षी मीरा देवी 21 फरवरी से गैरहाजिर हैं। 
विज्ञापन


पुलिस लाइन के आरक्षी अक्षय कुमार 12 मार्च से, भोजीपुरा के आरक्षी रणधीर सिंह नौ मई से, पुलिस लाइन के आरक्षी बॉबी कुमार 10 अप्रैल से, लाइन से ही आरक्षी सचिन तोमर 12 अप्रैल से, मुख्य आरक्षी प्रोन्नत दिवेश कुमार 17 जून से, पुलिस लाइन से आरक्षी चंद्रदत्त छह जून से लगातार गैरहाजिर चल रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवधि में इन कर्मचारियों ने अपनी अनुपस्थिति के कारणों के संबंध में न ही कोई सूचना विभाग को दी और न ही कोई मेडिकल प्रपत्र उपलब्ध कराए गए। एसएसपी ने बताया कि ये कार्यशैली अनुशासनहीनता और कदाचार की परिचायक है। इसलिए सभी को निलंबित कर इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी सुनिश्चित कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed