{"_id":"62d1d33d341be801071d29e7","slug":"ssp-meeting-with-bjp-leader-bareilly-news-bly49149067","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफआईआर पर आक्रोश, बंद कमरे में हुई सांसद, विधायकों और कप्तान की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफआईआर पर आक्रोश, बंद कमरे में हुई सांसद, विधायकों और कप्तान की बैठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। करगैना चौकी पर हुए विवाद के मामले में संघ के 200 पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं और राजेंद्रनगर में बिरयानी दुकान संबंधी बवाल में लोगों पर रिपोर्ट दर्ज होने को लेकर भाजपाइयों में आक्रोश है। इसको लेकर शुक्रवार को सांसद संतोष गंगवार समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने सर्किट हाउस में एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज के साथ बैठक कर नाराजगी जताई।
सर्किट हाउस में हुई इस बैठक में सांसद संतोष गंगवार के अलावा, विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, डॉ. डीसी वर्मा, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह और महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोरा आदि मौजूद रहे। सभी नेताओं ने बृहस्पतिवार को हुई दोनों घटनाओं में पुलिस की संघ और भाजपाइयों पर की गई कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताई। राजेंद्रनगर में हुई घटना को उन्होंने उदयपुर जैसा बताकर कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसमें उन्होंने आरोपियों पर गैंगस्टर लगाने, सीसीटीवी के जरिये सभी खुराफातियों की पहचान, मांस-मीट की दुकानें मंदिर से 200 मीटर की दूरी पर कराने की मांग की है। महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोरा ने बताया कि एसएसपी ने संघ पदाधिकारियों पर दर्ज कराई रिपोर्ट खत्म कराने का आश्वासन दिया है।
डीएम को पत्र दुकानों की हो जांच
भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोरा की ओर से डीएम को भी एक पत्र लिखा गया है। इसमें बिरयानी वाली दुकानों को अवैध और अतिक्रमण बताकर उनकी बीडीए से जांच कराकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
लाइसेंस भी होगा निरस्त
महानगर अध्यक्ष ने बताया कि बिरयानी की दुकानों का लाइसेंस नगर निगम से जारी होता है। मेयर से बात कर ली गई है। इन दुकानों का लाइसेंस भी निरस्त कराया जाएगा। मंदिर के पास बिरयानी की दुकानें संचालित नहीं होने देंगे।