फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SSP dismissed two constables who created ruckus after drinking alcohol in Bareilly

Bareilly News: शराब पीकर बवाल करने वाले दो सिपाहियों की नौकरी खत्म, एसएसपी ने की बड़ी कार्रवाई

Thu, 20 Jun 2024 06:21 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 20 Jun 2024 06:21 AM IST
सार

पिछले साल तीन अक्तूबर को नशे में धुत दोनों सिपाहियों ने बवाल किया था। दोनों में जमकर मारपीट हुई थी। विभागीय जांच के बाद एसएसपी ने बुधवार रात दोनों को बर्खास्त कर दिया। 

विज्ञापन
SSP dismissed two constables who created ruckus after drinking alcohol in Bareilly
एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बड़ी कार्रवाई की है। शराब के नशे में धुत होकर अपने ही साथी सिपाही का सिर फोड़ने वाले दो सिपाहियों रामू सिंह और अमित कुमार की सेवाएं समाप्त कर दी गईं। विभागीय जांच के बाद एसएसपी ने बुधवार रात दोनों का बर्खास्तगी आदेश जारी कर दिया।

विज्ञापन


पिछले साल तीन अक्तूबर को दोनों सिपाहियों ने चौपुला पर बवाल किया था। इन्होंने मोटर मैकेनिक ताहिर से शराब के लिए रुपयों की मांग की। ताहिर को भी पीटा गया। शिकायत पर कोतवाली में दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। 

विज्ञापन

मेडिकल जांच में हुई थी शराब की पुष्टि 
कोतवाली पुलिस ने मेडिकल कराया तो दोनों के शराब पीने की पुष्टि हुई। इससे पहले एक जून को दोनों ने घुड़सवार पुलिस के सिपाही से शराब पीने के लिए रुपये मांगे थे। सिपाही के मना करने पर उसका सिर फोड़ दिया था। इसमें दोनों को निलंबित कर दिया गया था। दोनों पर पहले भी कई जिलों में इसी तरह बवाल के मुकदमे दर्ज हैं। 

एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि विभागीय जांच में दोनों सिपाही दोषी पाए गए। पुलिस जैसे अनुशासित विभाग में इनके कारनामे से आम-जनमानस में खाकी की छवि धूमिल हुई है। दोनों ही सिपाही सेवा करने लायक नहीं पाए गए। इसलिए उन्हें बर्खास्त कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed