फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SSP Anurag Arya took action against two inspectors for negligence in work in Bareilly

Bareilly News: एसएसपी ने दो थानेदारों को किया लाइन हाजिर, काम में लापरवाही बरतने पर की कार्रवाई

Mon, 08 Jul 2024 08:27 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 08 Jul 2024 08:27 PM IST
सार

एसएसपी अनुराग आर्य ने काम में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की है। एसएसपी ने सोमवार को आंवला और हाफिजगंज के थाना प्रभारियों को लाइन हाजिर कर दिया। 

विज्ञापन
SSP Anurag Arya took action against two inspectors for negligence in work in Bareilly
एसएसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में एसएसपी अनुराग आर्य ने सुस्त और लापरवाह थानेदारों पर कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। काम में लापरवाही और जन शिकायतों को रद्दी की टोकरी में डालने वाले दो थाना प्रभारियों को लाइन हाजिर कर दिया है। तीन थानों में नए थानेदारों की तैनाती कर दी गई है।

विज्ञापन


आंवला थाना प्रभारी वीरेश कुमार को जनसमस्याओं में शिथिलता बरतने, जमीन संबंधी विवादों में चौकी प्रभारी व अधीनस्थों पर प्रभावी नियंत्रण न रख पाने की वजह से पुलिस लाइन में भेजा गया है। बताते हैं कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों के फोन को भी वह दरकिनार करके मनमानी से काम कर रहे थे।
विज्ञापन

 
एसएसपी दफ्तर में पहुंच रही थीं शिकायतें 
वहीं हाफिजगंज थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह को जनसुनवाई डेस्क व जन सुनवाई कर रहे अधिकारियों की ओर से निर्गत आदेश का पालन न करने पर लाइन हाजिर किया गया। एसएसपी कार्यालय में हाफिजगंज थाना क्षेत्र से सबसे ज्यादा जन शिकायतें पहुंच रही थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात ये थी कि विवाद के तमाम मामलों में थाना प्रभारी न तो एनसीआर और न ही एफआईआर दर्ज कराते थे। वह मेडिकल परीक्षण के लिए मजरूबी चिट्ठी देकर भेज देते थे। इसके बाद मेडिकल रिपोर्ट लिए तमाम पीड़ित थाने व अफसरों के दफ्तर का चक्कर काटते रहते थे। उनका भी पुलिस लाइन स्थानांतरण किया गया है। 

New Criminal Laws: आम लोगों के लिए ज्यादा सुविधाजनक हैं नए कानून, अपराधियों पर कसेगा शिकंजा; जानें खासियतें

पुलिस लाइन में तैनात प्रवीण कुमार को आंवला प्रभारी निरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं भोजीपुरा थाने के प्रभारी जगत सिंह को हाफिजगंज इंस्पेक्टर बनाया गया है। भोजीपुरा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी साइबर सेल में तैनात दरोगा रामरतन सिंह को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed