{"_id":"68994fb83b20f17ec208eea8","slug":"ssp-anurag-arya-made-changes-in-the-circles-of-many-cos-in-bareilly-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आईपीएस आशुतोष सीओ हाईवे, सोनाली को सीओ टू की जिम्मेदारी, इन अफसरों का कार्यक्षेत्र भी बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आईपीएस आशुतोष सीओ हाईवे, सोनाली को सीओ टू की जिम्मेदारी, इन अफसरों का कार्यक्षेत्र भी बदला
Mon, 11 Aug 2025 07:47 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 11 Aug 2025 07:47 AM IST
सार
बरेली जिले में दो ट्रेनी आईपीएस की आमद के बाद एसएसपी अनुराग आर्य ने तबादला एक्सप्रेस दौड़ा दी है। दो सीओ की फील्ड से छुट्टी हुई है। जानिए कहां किसे जिम्मेदारी मिली है?
विज्ञापन
सीओ आशुतोष शिवम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली जिले में दो प्रशिक्षु आईपीएस की आमद के बाद एसएसपी अनुराग आर्य ने कई सीओ के सर्किल में फेरबदल की है। आईपीएस आशुतोष शिवम को सीओ हाईवे व सीओ लाइंस की कमान मिली है वहीं आईपीएस सोनाली मिश्रा को सीओ सिटी-टू बनाया गया है, वह आरटीसी की भी सीओ रहेंगी। कई और सीओ का कार्यक्षेत्र बदला है।
विज्ञापन
इनके साथ ही सीओ नवाबगंज गौरव सिंह को फील्ड से हटाकर दफ्तर में लाया गया है। वह अब सीओ क्राइम व सीओ आंकिक का पद देखेंगे। सीओ मीरगंज अंजनी कुमार तिवारी अब सीओ ट्रैफिक और सीओ यूपी-112 की जिम्मेदारी निभाएंगे। सीओ टू अजय कुमार को मीरगंज सर्किल मिला है। सीओ हाइवे नीलेश मिश्र को सीओ नवाबगंज बनाया गया है।
विज्ञापन