फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sri Guru Nanak Dev Board of Bishops on the lights decorating the Diwan

श्री गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव पर बिशप मंडल में सजा दीवान

Wed, 25 Nov 2015 02:03 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 25 Nov 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
Sri Guru Nanak Dev Board of Bishops on the lights decorating the Diwan
बरेली। श्री गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव पर मंगलवार शाम को शहर के बिशप मंडल इंटर कॉलेज मैदान में सेंट्रल गुरपुरब कमेटी की ओर से सजाए गए कीर्तन दरबार में रागी जत्थों ने शब्द-कीर्तन से संगत को निहाल कर दिया। सिविल लाइंस स्थित गुरुद्वारा साहिब से श्री गुरु ग्रंथ साहिब को आयोजन स्थल पर सुशोभित किया गया। इसके पश्चात कीर्तन दरबार की शुरुआत हुई।
विज्ञापन

सिक्ख मिशनरी कॉलेज के विद्यार्थियों के शब्द गायन के बाद पटना साहिब से आए भाई सरबजीत सिंह ने कीर्तन प्रस्तुत किया। पटियाला से आए ज्ञानी निरमल सिंह ने गुरु नानक देव की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए सतिगुर नानक प्रगटिया मिटी धुंध जग चानण होआ... कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को भावविभोर कर दिया। उन्होंने कहा कि जब गुरु नानक देव ने इस धरती पर अवतार लिया, अज्ञानता का अंधेरा छंट गया और प्रकाश हो गया। मारिया सिक्का जगत विच नानक निरमल पंथ चलाया... कीर्तन से उन्होंने बताया कि सिख धर्म का आरंभ गुरु नानक देव ने ही किया। जालंधर से पधारे भाई महिताब सिंह ने दरश तेरे की प्यास मन लागी... कीर्तन से संगत को निहाल किया। इसके बाद अरदास, हुक्मनामा हुआ। इस मौके पर आतिशबाजी का मुकाबला भी हुआ। समूह संगत ने गुरु का लंगर छका। संचालन महासचिव गुरदीप सिंह बग्गा ने किया। प्रधान कुलजीत सिंह ओबराय ने संगत का आभार प्रकट किया। आयोजन में सुरजीत सिंह बग्गा, कुलजीत सिंह सोढ़ी, परमजीत सिंह, हरनाम सिंह, अमरदीप सिंह, अमरजीत सिंह, मनु बख्शी, राजेंद्र सिंह, विक्की बग्गा, मंजीत सिंह, कंवलजीत सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन


मुख्य दीवान आज सजेगा
श्री गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव पर बिशप मंडल इंटर कॉलेज में मुख्य दीवान का आयोजन बुधवार को सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक किया जाएगा। गुरु का लंगर भी अटूट बरसेगा। सेंट्रल गुर पुरब कमेटी के प्रधान कुलजीत सिंह ओबराय ने संगत से मुख्य दीवान में आकर गुरवाणी कीर्तन सुनने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य दीवान स्थल पर लगेगा रक्तदान कैंप
बरेली। श्री गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में मुख्य दीवान स्थल- बिशप मंडल इंटर कॉलेज में बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। समाजसेवी सरदार इकबाल सिंह वाले ने बताया कि रक्तदान शिविर थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों को रक्त की आवश्यकता पूर्ति के लिए आयोजित किया जा रहा है। इसमें आईएमए की टीम मौजूद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed