फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bumper booking in beauty parlor for Karwa Chauth in Bareilly

Karwa Chauth 2023: बरेली के बाजार गुलजार... पार्लर में आई बहार; कई सैलून पर छूट के साथ मेहंदी फ्री

Mon, 30 Oct 2023 04:45 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 30 Oct 2023 04:45 PM IST
सार

सुहागिनों के त्योहार करवा चौथ को भुनाने के लिए बाजार ने पहले ही सोलह शृंगार कर लिया है। ब्यूटी पार्लरों में अभी से कतार लग रही है। सराफा दुकानों पर भी भीड़ उमड़ रही है। 

विज्ञापन
Bumper booking in beauty parlor for Karwa Chauth in Bareilly
हाथों पर मेहंदी रखवाती महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में करवाचौथ को लेकर बाजार गुलजार हैं। ब्यूटी पार्लरों में बहार आ गई है। आभूषण बाजार की चमक और चूड़ियों की खनक भी बढ़ गई है। सुहागिनों के त्योहार को भुनाने के लिए बाजार ने पहले ही सोलह शृंगार कर लिया है। ब्यूटी पार्लरों में अभी से कतार लग रही है। महिलाओं में मेहंदी लगवाने का खासा क्रेज है। इसको लेकर एडवांस बुकिंग भी हो रही है। साड़ियों व लहंगों की बिक्री भी बढ़ गई है।

विज्ञापन


इस बार भी बाजार में डिजाइनर साड़ियां, गुजराती हस्तकला से सजे करवे, चूड़ियों से लेकर कॉस्मेटिक के नियॉन शेड्स उपलब्ध हैं। राजेंद्रनगर, कुतुबखाना, बड़ा बाजार,आलमगिरीगंज, गली मनिहारान, शास्त्री मार्केट, सुभाषनगर, सिविल लाइंस, बिहारीपुर ढाल, किला बाजार में महिलाएं और युवतियां मनपसंद सामग्री की खरीदारी के लिए पहुंच रही हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सजावटी करवे की मांग 
करवाचौथ पर पूजा के लिए स्टील, पीतल, तांबा और कांसा के सजावटी करवे और लोटे की मांग ज्यादा है। मिट्टी के सादे करवों के साथ पीतल के करवों की भी बिक्री का दावा कारोबारी कर रहे हैं। फूल विक्रेताओं से नंबर मांगे जा रहे हैं, ताकि करवाचौथ पर सुबह ही एडवांस बुकिंग कराकर ताजे फूल मंगाए जा सकें। 

Bumper booking in beauty parlor for Karwa Chauth in Bareilly
खरीदारी करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

ब्यूटी पार्लर में बंपर बुकिंग, मेहंदी निशुल्क
पार्लर संचालकों ने एक से बढ़कर एक ऑफर दिए हैं। कुछ बड़े शोरूम ने 25 से 30 फीसदी तक की छूट दी है। ज्यादातर नामी लेडीज सैलून में मेहंदी निशुल्क रचाने का ऑफर दिया गया है। इसमें वैक्सिंग, थ्रेडिंग, हेडवॉश एंड ब्लोड्राई, हेड मसाज के लिए अलग से तीन से छह हजार और कुछ सैलनू में दस हजार रुपये का पैकेज भी है।

कुंदन और लाख की चूड़ियां पहली पसंद
सराफा कारोबारियों के मुताबिक करवाचौथ पर कुंदन रजवाड़ा, अमेरिकन डायमंड, लाख की चूड़ियां पहली पसंद होती हैं। इनकी कीमत 400 रुपये से शुरू है। अमेरिकन डायमंड करीब 450 रुपये और लाख की चूड़ी 150 रुपये से शुरू हैं। जोधपुरी पायल और बिछिया के साथ चांदी के करवे की भी मांग हो रही है। हल्की ज्वेलरी ही महिलाओं को भा रही है। 

सजना के नाम की रचेगी मेहंदी
मेहंदी रचाने के लिए नॉवेल्टी चौराहा, पटेल चौक, बड़े शॉपिंग शोरूम के बाहर कलाकारों की संख्या बढ़ने लगी है। राजेंद्र नगर के मेहंदी रचाने वाले कासगंज के रामू ने बताया कि करवाचौथ पर सहयोग के लिए 15 साथियों को बुलाया है। क्योंकि एक महिला को मेहंदी लगाने में करीब 15 मिनट लगते हैं। ऐसे में अन्य ग्राहकों को इंतजार न करना पड़े, इसलिए लोग बुलाए हैं। 

सिविल लाइंस स्थित गीतांजलि स्टूडियो की गुंजन ने बताया कि करवाचौथ पर महिलाओं को निखारने के लिए पैकेज पर करीब 25 फीसदी तक की छूट दी गई है। मनपसंद पैकेज के लिए एडवांस बुकिंग भी हुई हैं। 


    गुंजन                                                                                                                                   सौम्या गंगवार

एचएम सैलून की संचालिका सौम्या गंगवार ने कहा कि मेकअप की श्रेणियों में आकर्षक पैकेज दिए हैं। करवाचौथ से एक दिन पहले और उसी दिन के लिए बुकिंग सबसे ज्यादा हैं। मेहंदी हेड मसाज कॉम्पलीमेंटरी है। 

एचएसजे ज्वेलर्स के मोहित आनंद ने कहा कि करवाचौथ पर ज्यादातर हल्की ज्वेलरी की बिक्री होती है। इसमें रिंग, झुमके, नोज रिंग, चेन आदि शामिल हैं। इसका स्टॉक भरपूर है। एडवांस बुकिंग भी हैं। 

किशना ज्वेलर्स के उदित गोयल ने कहा कि ज्वेलरी की खरीद पर लाइफटाइम वारंटी दी जा रही है। अभी जिस रेट पर खरीदेंगे, उसे कभी भी बदलकर या वापस कर दस फीसदी कटौती के साथ रकम दी जाएगी। 

साड़ी संसार के जितेश गुप्ता ने कहा कि नई डिजाइन की आकर्षक रेंज में साड़ियों के कलेक्शन महिलाओं को भा रहे हैं। ज्यादातर तीन से लेकर दस हजार रुपये तक की रेंज में साड़ियों की बिक्री हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed