फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   sports

बरेली ने आगरा व टीएमयू मुरादाबाद ने एमएस धोनी एकेडमी को हराया

Thu, 23 Jan 2020 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 02:28 AM IST
विज्ञापन
sports
टीएमयू मुरादाबाद और बरेली स्पोर्ट्स स्टेडियम का फाइनल मैच आज
विज्ञापन

बरेली। टी-20 क्रिकेट लीग में बुधवार को दो सेमीफ ाइनल मुकाबले हुए, जिसमें बरेली ने आगरा व टीएमयू मुरादाबाद ने एमएस धोनी एकेडमी को हराकर फ ाइनल में प्रवेश किया।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले जा रहे लीग के पहले सेमीफ ाइनल मुकाबले में बरेली स्पोर्ट्स स्टेडियम ने बड़ा उलटफेर करते हुए आगरा की बोर्ड खिलाड़ियों से सजी टीम को 20 ओवर में ऑल आउट कर दिया। स्टेडियम ने टॉस जीतकर पहले फील्ंिडग का फैसला लिया जो कि सही साबित हुआ। आगरा की टीम को स्टेडियम टीम ने 112 रनों पर ही समेट दिया। बरेली स्पोर्ट्स स्टेडियम के सागर ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार विकेट व नाजिम ने तीन विकेट लिए। आगरा की तरफ से शोएब ने 36 व श्याम ने 30 रनों की पारी खेली। लक्ष्य के जवाब में उतरी स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने 18.2 ओवर में ही चार विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। स्पोर्ट्स स्टेडियम की ओर से अनिल गिरी ने धुआंधार 40 रन व सागर ने 31 रनों की शानदार पारी खेली। आगरा की ओर से शांतनु, जीशान व मनोज ने एक-एक विकेट लिया। स्पोर्ट्स स्टेडियम के सागर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विजय कुमार ने पुरस्कृत किया। वहीं दूसरे सेमीफ ाइनल मुकाबले में एमएस धोनी क्रिकेट एकेडमी के लचर प्रदर्शन के चलते टीएमयू मुरादाबाद ने आसानी से 13.5 ओवरों में ही हराकर फ ाइनल में शानदार तरीके से प्रवेश किया।
विज्ञापन

एमएस धोनी क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया, लेकिन टीएमयू मुरादाबाद के भारतीय अंडर-19 टीम के प्लेयर शिवम शर्मा की घातक गेंदबाजी चार विकेट व प्रियांशु दो विकेट से एमएस धोनी क्रिकेट एकेडमी को 57 रन पर ही समेट दिया। एमएस धोनी एकेडमी के शिवम व अनुराग ने 17 रन व 11 रन बनाए। जवाब में उतरी टीएमयू मुरादाबाद की टीम ने बोर्ड प्लेयर शिवांग के 31 रनों की मदद से 13.5 ओवरों की मदद से जीत हासिल कर फ ाइनल में प्रवेश किया। शिवम शर्मा को चार विकेट व 31 रनों के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें डॉ. विमल भारद्वाज, किसान एकता संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रवि नागर, प्रवीण भारद्वाज ने मैन ऑफ द मैच पुरस्कार प्रदान किया। क्लब अध्यक्ष सुनील सक्सेना व सचिव प्रशांत रायजादा ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे टीएमयू मुरादाबाद व बरेली स्पोर्ट्स स्टेडियम के बीच फ ाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed