{"_id":"5dc86b028ebc3e5b0717e6b9","slug":"sports-bareilly-news-bly383492852","type":"story","status":"publish","title_hn":"एथलेटिक्स चैंपियनशिप- बिना पंजीकरण के खिलाड़ी नहीं लगा पाएंगे दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एथलेटिक्स चैंपियनशिप- बिना पंजीकरण के खिलाड़ी नहीं लगा पाएंगे दौड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता की तिथि घोषित कर दी है। 23 से 25 नवंबर तक प्रतियोगिता होगी। इसमें करीब सौ कॉलेजों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस बार इसमें बिना पंजीकरण वाले खिलाड़ियों को विश्वविद्यालय एंट्री नहीं देगा। कॉलेजों को कहा गया कि 18 तक पंजीकरण करा लें। इसके बाद मौका नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा एक खिलाड़ी दो से ज्यादा इवेंट में हिस्सा नहीं ले सकता।
विश्वविद्यालय के खेल कैलेंडर में एथलेटिक्स ही सबसे बड़ी प्रतियोगिता है। इसमें बरेली और मुरादाबाद के करीब सौ कॉलेज हिस्सा लेते हैं। पिछले साल कई कॉलेज पंजीकरण तिथि के बाद पहुंचे थे। इस बार विश्वविद्यालय ने पंजीकरण अनिवार्य कर दिया है। अगर कॉलेज सीधे हिस्सा लेना चाहेगा तो नहीं ले पाएगा। इसके अलावा कई खिलाड़ी दौड़ के साथ थ्रो, लंबी कूद, ऊंची कूद समेत कई इवेंट में हिस्सा ले लेते थे। इस बार उसे भी रोक दिया गया। एक खिलाड़ी दो इवेंट से ज्यादा में हिस्सा नहीं ले सकता।
क्वालीफाई के बाद पास करना होगा डोप टेस्ट
एथलेटिक्स प्रतियोगिता भारतीय विश्वविद्यालय संघ (एआईयू) के आधार पर होगी। जनवरी में होने वाली इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता वही खिलाड़ी खेल पाएंगे जो एआईयू के मानकों के अनुसार क्वालीफाई करेगा। इसके बाद डोप टेस्ट पास करना होगा। क्रीड़ा सचिव प्रोफेसर एके जैतली ने बताया कि विश्वविद्यालय टीम के चयन के साथ ही खिलाड़ियों का डोप टेस्ट कराएगा। अगर इसमें कोई खिलाड़ी पकड़ा जाता है तो उसे प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
सिंथेटिक ट्रैक बना नहीं, ऊबड़ खाबड़ मैदान पर होगा दौड़ना
प्रतियोगिता एआईयू के मानकों के अनुसार होगी लेकिन खिलाड़ियों को बेहद घटिया मैदान पर दौड़ना पड़ेगा। सिंथेटिक ट्रैक तैयार न हो पाने से विश्वविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता वीसी आवास के पास खाली पड़े मैदान पर कराएगा। इसे पिछले साल ही ऑडिटोरियम के लिए साफ किया गया था।