फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   sports

पहले दिन नहीं मिले टीम लायक खिलाड़ी, आज फिर बुलाया

Fri, 08 Nov 2019 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
sports
बरेली। कानपुर में 11 से 18 नवंबर के बीच होने वाली बालक-बालिका वर्ग की फुटबॉल स्टेट चैंपियनशिप के लिए गुरुवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय ट्रायल हुए, लेकिन टीम बनाने लायक खिलाड़ी नहीं मिले। अब शुक्रवार को कुछ और खिलाड़ियों को ट्रायल के लिए बुलाया गया है। बालक-बालिका दोनों वर्ग में यही स्थिति रही।
विज्ञापन

कानपुर में बालक-बालिका वर्ग की फुटबॉल स्टेट चैंपियनशिप होनी है। इसमें प्रदेश के सभी 18 मंडलों की टीमें हिस्सा लेंगी। बरेली में जिला स्तरीय ट्रायल गुरुवार को हुए। बालक में 15 और बालिका वर्ग में सिर्फ नौ खिलाड़ी ही पहुंचीं। इनमें भी अधिकतर खिलाड़ी कम उम्र की थीं। उनका ट्रायल तो लिया गया, लेकिन टीम में चुनने लायक कोई नहीं निकला। अब इन खिलाड़ियों के साथ कुछ अन्य खिलाड़ियों को शुक्रवार को बुलाया गया है। इसमें मंडल के भी खिलाड़ी शामिल होंगे।
विज्ञापन

वॉलीबॉल और कबड्डी के भी हुए ट्रायल
बरेली। गुरुवार को वॉलीबाल और कबड्डी के भी ट्रायल हुए, इससे मंडल की टीम चुनी गई। कबड्डी में 18, वॉलीबॉल में 14 खिलाड़ी पहुंचे। ट्रायल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन टीम में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवार्डी खिलाड़ियों को मिलेंगे 20-20 हजार
भूतपूर्व प्रसिद्ध खिलाड़ियों, पहलवानोें को वित्तीय सहायता देने के लिए अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य, खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित खिलाड़ियों को या पद्मश्री एंव पद्म भूषण से सम्मानित खिलाड़ियों केा 2-20 हजार रुपये की प्रतिमाह वित्तीय सहायता दी जाएगी। शासन ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है। खिलाड़ी अपने आवेदन क्षेत्रीय कार्यालय में जमा कर सकत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed