{"_id":"5d9e46d08ebc3e014c4b6993","slug":"sports-bareilly-news-bly3794041111","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रायल से ही सही.. विश्वविद्यालय की टीम बन गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रायल से ही सही.. विश्वविद्यालय की टीम बन गई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध डिग्री कॉलेजों की खेल प्रतियोगिताओं की तैयारियों का मजाक बना दिया गया है। विश्वविद्यालय की महिला हैंडबाल की टीम भी बुधवार को अजीबोगरीब ढंग से चुन ली गई। टीम के चयन के लिए के चयन के लिए बरेली कॉलेज में अंतर महाविद्यालयी टूर्नामेंट होना था लेकिन सिर्फ दो कॉलेजों की टीमें पहुंचने के कारण ट्रायल कराकर विश्वविद्यालय की टीम बना दी गई।
इन दिनों एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) की खेल प्रतियोगिताएं चल रही हैं। इसके तहत बुधवार को सुबह दस बजे से बरेली कॉलेज में महिलाओं का अंतर महाविद्यालयी हैंडबाल टूर्नामेंट होना था, जिसमें विश्वविद्यालय की टीम चुनी जानी थी। विश्वविद्यालय के से पर्यवेक्षक डॉ. प्रवीण कुमार तिवारी, विशेषज्ञ डॉ. नीरज कुमार आदि भी पहुंच गए। मगर जब ट्रायल की बारी आई तो यहां बरेली कॉलेज के अलावा सिर्फ साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय की टीम ही पहुंची। एक अन्य छात्रा वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय से पहुंची। व्यवस्थापकों ने एक घंटे तक तो टीमों के आने का इंतजार किया, लेकिन जब कोई टीम नहीं पहुंची तो टूर्नामेंट स्थगित कर दिया क्योंकि नियमानुसार इसके लिए कम से कम पांच टीमों का होना अनिवार्य था। मगर विश्वविद्यालय स्तर की टीम गठित होनी थी लिहाजा बरेली कॉलेज, साहू रामस्वरूप और रानी अवंतीबाई की एक छात्रा के बीच ही ट्रायल कराकर विश्वविद्यालय की टीम चुन ली गई। इस दौरान साहू रामस्वरूप से पूजा, अवंतीबाई कॉलेज से डॉ. अनुभूति और रमजान आदि मौजूद रहे।
इनका हुआ चयन
साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय से आशी मौर्य, फरहाना आफरीन, शिवानी, निशा, साक्षी गुप्ता और कोमल प्रकाश, बरेली कॉलेज से नैना कपूर, कागज प्रकाश, विशाखा, मेनका, नीरज देवी और अवंतीबाई कॉलेज से देवांशी वर्मा को टीम में चुना गया है। बरेली कॉलेज की अंजली और जूही को आरक्षित खिलाड़ियों के रूप में रखा गया है।
विज्ञापन
क्रिकेट का ट्रायल आज
अंतर महाविद्यालयी पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे से बरेली कॉलेज में ट्रायल होगा। यह मैच 11 अक्तूबर को एमएच कॉलेज मुरादाबाद में आयोजित किया जाएगा।
अंतर महाविद्यालयी प्रतियोगिता में सिर्फ दो टीमें ही पहुंचीं जबकि टूर्नामेंट के लिए नियमानुसार पांच टीमों का होना अनिवार्य है। लिहाजा ट्रायल कराकर विश्वविद्यालय की टीम बना दी गई है।
- डॉ. अनुराग मोहन, प्राचार्य एवं क्रीड़ा प्रभारी, बरेली कॉलेज