{"_id":"5d7fecb08ebc3e015f566726","slug":"sports-bareilly-news-bly376375819","type":"story","status":"publish","title_hn":"500 ज्यादा कॉलेज की संबद्धता, दौड़ेंगी सिर्फ 14 कॉलेज की टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
500 ज्यादा कॉलेज की संबद्धता, दौड़ेंगी सिर्फ 14 कॉलेज की टीमें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित अंतर महाविद्यालयीय क्रॉस कंट्री महिला-पुरुष प्रतियोगिता ने डिग्री कॉलेज में खेलकूद के दावों की पोल खोल दी है। विश्वविद्यालय से बरेली और मुरादाबाद मंडल में 500 से ज्यादा कॉलेज संबद्ध हैं लेकिन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सिर्फ 14 कॉलेज की टीमों ने आवेदन किया है।
अंतर महाविद्यालयीय क्रॉस कंट्री रेस मंगलवार को सुबह साढ़े छह बजे रुहेलखंड विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से शुरू होगी। दस किलोमीटर लंबी इस दौड़ में छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय के गेट नंबर तीन से निकलकर डोहरा रोड पर पांच किलोमीटर तक दौड़ेंगे फिर वापस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पर ही अपनी दौड़ खत्म करेंगे। सोमवार शाम सात बजे तक इस प्रतियोगिता के लिए 14 डिग्री कॉलेजों की सिर्फ 20 टीमों का ही पंजीकरण हुआ। इनमें से 11 पुरुष और नौ महिला टीमें हैं।
खेल के बजट का बंदरबांट
डिग्री कॉलेजों में खेल के नाम पर हर साल लाखों रुपये के बजट का बंदरबांट हो रहा है। सहूलियत न मिलने के चलते इन कॉलेजों से खिलाड़ी नहीं निकल पा रहे हैं। यही वजह है कि विश्वविद्यालय से 500 से कॉलेज संबद्ध होने के बावजूद क्रॉस कंट्री रेस में सिर्फ 14 ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
बरेली कॉलेज नहीं जुटा सका ढंग का धावक
प्रतियोगिता के लिए बरेली कॉलेज में तीन दिन ट्रायल हुए लेकिन एक भी ढंग का धावक नहीं जुटाया जा सका। कोरम पूरा करने के नाम पर कॉलेज ने एक छात्रा का चयन किया है, जिसने इस दौड़ को 51 मिनट में पूरा करने का दावा किया है। कहा जा रहा है कि यहां के धावक की हार तो दौड़ने से पहले ही तय हो गई है।
ट्रैफिक पुलिस और स्वास्थ्य विभाग से किया समन्वयक
रुहेलखंड विश्वविद्यालय के डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. एके जैतली ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं। सड़क पर दौड़ के दौरान ट्रैफिक पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी मौजूद रहेंगी। इसके लिए उन्हें सूचित कर दिया गया है।