{"_id":"5d6047fb8ebc3e016b6ad91d","slug":"sports-bareilly-news-bly3733971139","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैथोडिस्ट और मानस स्थली बने एकतरफा विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैथोडिस्ट और मानस स्थली बने एकतरफा विजेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही जिला फुटबाल लीग के सातवें दिन शुक्रवार को हुए दो मुकाबलों के पहले मैच में मैथोडिस्ट और मानस स्थली के दमदार प्रदर्शन के आगे विरोधी टीमें बेबस नजर आईं। दोनों ही टीमों ने अपने प्रतिद्वंद्वी टीमों के खिलाड़ियों को गोल का एक भी मौका नहीं दिया, इससे उनका खाता तक न खुल सका।
शुक्रवार को पहला मुकाबला हार्ट एफसी और मैथोडिस्ट के बीच हुआ। इसमें हार्ट एफसी के मोहित शर्मा ने लंबी दूरी से गोल का प्रयास किया, लेकिन गोलकीपर ने उसे रोक लिया। इसके बाद खेल में तेजी दिखने लगी। खेल के 28वें मिनट में अर्पित ने पास दिया, जिससे पार्थ गोल बनाने में कामयाब रहे। पहले गोल के बाद मैथोडिस्ट के खिलाड़ियों ने एक और गोल किया, इस दौरान विरोधी टीम का खाता बंद रहा और मैथोडिस्ट ने 2-0 से मात दी।
दूसरा मुकाबला, मानस स्थली और रश क्लब के बीच हुआ। ये मैच भी एकतरफा रहा। रश के खिलाड़ी मानस स्थली के आगे कमजोर नजर आए। हॉफ टाइम तक स्कोर 0-0 पर रहा। इसके बाद 40वें मिनट में अभिराम ने पहला गोल किया। इसके बाद गोविंद, हर्ष ने दो-दो गोेल कर मानस स्थली को 5-0 से विजेता बना दिया। इस दौरान मून रॉबिन्सन, नजीर सिद्दीकी, चंद्र कुमार, रोहित, सद्दाम, रजत मौजूद रहे।