फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   sports

बैडमिंटन चैंपियनशिप- फाइनल मुकाबला आज, खिलाड़ियों के बीच होगी खिताबी भिडंत

Sat, 20 Jul 2019 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 02:28 AM IST
विज्ञापन
sports
बरेली। डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से चल रहे अंकित चतुर्वेदी स्मारक इनामी डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन चैंपियनशिप के दूसरे दिन भी खिलाड़ियों के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। फाइनल में जगह बनाने के लिए सभी खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया। दूसरे दिन करीब डेढ़ दर्जन से अधिक मुकाबले हुए। क्वॉर्टर फाइनल के विजेता सेमीफाइनल में पहुंचे तो फाइनल में जगह बनाने के लिए दमदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को बालक एकल (13 साल) क्वॉर्टर फाइनल में युवराज ने आदित्य मोहन को 30-16, मोहम्मद अरशद नईम ने रचिज वोहरा को 30-18, वैभव गुप्ता ने अविरल को 30-15, सुभाष चंद्र ने सार्थक टंडन को 30-25 से मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। जिसमें युवराज ने मोहम्मद अरशद को तीन सेट में पहले में 18-21 से, दूसरे में 21511 से, तीसरे में 23-21 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं बालक एकल (15 साल) में अभिनव शर्मा ने अरमान चौधरी को तीन सेट में 21-17, 13-21, 21-19 से, शौर्य वर्मा ने आर्यमन सिंह को 23-21, 21-17 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। बालक एकल (17 साल) गर्वित आनंद ने करन नागपाल को 21-8, 15-21, 21-12 से, नमन गांधी ने अविलव शर्मा को 21-13, 21-13 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है।
विज्ञापन

बालिका एकल (13 साल) के सेमीफाइनल में जिया सिंघल ने अविनी सक्सेना को 21-14, 21-16 से, ईशा सिंह ने अक्षिता कटियार को 21-10, 21-15 से हराकर फाइनल में जगह बनाईं। बालिका एकल (15 साल) में वाणी शर्मा ने अदिति सिंह को 21-16, 21-14 से, इशिता पाहवा ने शिवानी गुप्ता को 21-6, 21-17 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में वाणी शर्मा ने इशिता पाठक को 21-8, 21-19 से हराकर फाइनल जीता। बालिका एकल (17 साल) में वाणी शर्मा ने आद्या खंडेलवाल को 21-6, 21-11 से, काव्या बरनवाल ने राधिका रस्तोगी को 21-11, 21-19 से हराकर फाइनल मैच में जगह बना ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पुरुष एकल के सेमीफाइनल में दीपक शर्मा ने विशाल सिंह को 19-21, 21-5, 21-4 से, प्रीत सचदेवा ने दीपक मिश्रा को 21-18, 16-11 कन्सीड किया और फाइनल में जगह बना ली। प्रतियोगिता की शुरुआत एसआरएमएस के एमडी आदित्य मूर्ति ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। आयोजन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष डीएल खट्टर, जफर खान, राकेश टंडन, हिमांक, डीवी थापा, विष्णु शर्मा का विशेष सहयोग रहा। एसोसिएशन के सचिव अनिल अध्यक्ष अनिल मेहरोत्रा ने बताया कि शनिवार को फाइनल मैच खेला जाएगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल बाजपेयी ने बताया कि समापन पर विजेता और उपविजेताओं को 30 हजार रुपए के नकद इनाम बांटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed