फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   sports,badminton

मंडलीय विद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता बरेली और शाजहांपु़र बना मंडल चैंपियन

Tue, 17 Sep 2019 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
sports,badminton
बरेली। राजकीय इंटर कॉलेज और रिक्खी सिंह कन्या इंटर कॉलेज के तत्वाधान में सोमवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में सीनियर और सब जूनियर बालक और बालिका की मंडलीय विद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता में बरेली और शाहजहांपुर का जलवा रहा। बालक वर्ग में बरेली तो बालिका वर्ग में शाहजहांपुर मंडल चैंपिनयन बना। प्रतियोगिता में सीनियर बालकों में चार, सब जूनियर में तीन, सीनियर बालिका में तीन और सब जूनियर बालिका वर्ग में दो जिलों की टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

सीनियर बालक वर्ग में बरेली ने बदायूं को 21-4, 21-6 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, पीलीभीत ने शाहजहांपुर को सीधे सेट में हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला बरेली और पीलीभीत के बीच हुआ। इसमें पीलीभीत को 21-12, 21-9 से हराकर बरेली मंडल चैपियन बन गया। पीलीभीत रनरअप, बदायूं तीसरे स्थान पर रहा। सब जूनियर बालक वर्ग में शाहजहांपुर ने बदायूं को 21-6, 21-13 से हराकर फाइनल में जगह बनाई, लेकिन फाइनल में पिछले वर्ष की विजेता बरेली की टीम को सीधे मौका मिला। इसमें बरेली ने शाहजहांपुर को एकतरफा 21-7, 21-6 से हराकर गोल्ड पर कब्जा जमा लिया। शाहजहांपुर रनरअप और बदायूं तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

सीनियर बालिका वर्ग में शाहजहांपुर ने पीलीभीत को 21-4, 21-3 से हराया और फाइनल में पिछले वर्ष की विजेता बरेली को 21-12, 21-10 से हराकर चैंपियनशिप हासिल की। सब जूनियर बालिका वर्ग में भी शाहजहांपुर ने बरेली को 21-13, 21-13 से हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ डीआईओएस डॉ. अचल कुमार मिश्र ने किया। संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार ने विजेताओं को सम्मान से नवाजा। प्रतियोगिता का संचालन मंडल क्रीड़ा सचिव नईम अहमद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल की टीम में चयनित खिलाड़ी
सीनियर बालक में बरेली के नमन गांधी, विशाल सिंह, करन नागपाल, ऋषभजीत, पीलीभीत के मोहम्मद बिलाल। बालिका में शाहजहांपुर की शिप्रा गुप्ता, श्रेया सक्सेना, कल्पना, बरेली की साक्षी, सानिया। सब जूनियर बालक में बरेली के मोहम्मद अरशद नईम, ध्रुव अग्रवाल, राज सम्राट, गिरीश सिंह, शाहजहांपु़र के अंजुल वर्मा। बालिका में शाहजहांपुर की जाह्नवी, वैष्णवी गुप्ता, बरेली की कनक श्रीवास्तव, भाव्या, अनुष्का का चयन मंडलीय प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed