{"_id":"5e0e02a28ebc3e87e200fe4f","slug":"sport-bareilly-news-bly390384219","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ सौ मीटर दौड़ में ज्योति व वीरप्रताप अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ सौ मीटर दौड़ में ज्योति व वीरप्रताप अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। राजकीय पॉलिटेक्निक में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ। इसके बाद शुरू हुईं प्रतियोगिताओं में 800 मीटर की बालक वर्ग की दौड़ में वीरप्रताप सिंह ने प्रथम स्थान जीता। आकाश द्वितीय और बबलू तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में ज्योति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निशा यादव द्वितीय स्थान पर रहीं।
प्रतियोगिता में बालक वर्ग की लंबी कूद में अनिल गंगवार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ब्रजेश कुमार द्वितीय और विनीत कुमार व गौरव कुमार संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी बने। वहीं बालिका वर्ग में निशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर आरती और तृतीय शिवांगी सक्सेना रहीं। इसी क्रम में चक्का फेंक के बालक वर्ग में दिव्यांश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विनीत कुमार द्वितीय और वीरप्रताप तृतीय स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में निशा यादव ने प्रथम स्थान पाया। ज्योति यादव द्वितीय और शिवांग सक्सेना तृतीय रहीं। गोला फेंक में बालक वर्ग में विनीत कुमार प्रथम, पंकज कुमार द्वितीय, राजकुमार तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में शिवांगी सक्सेना प्रथम रहीं। द्वितीय स्थान पर ज्योति यादव और तृतीय स्थान ममता ने प्राप्त किया।
इससे पहले मुरादाबाद पीएसी 23 वाहिनी के दल प्रभारी नवनीत सिंह एवं सीएचएम ब्रह्मस्वरूप यादव ने खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। सर्वप्रथम गत वर्ष के चैपिंयन अनिल गंगवार ने हाथ में मशाल लेकर मैदान में दौड़ लगाई। इसके बाद भाभा हाउस, खुराना हाउस, रमन हाउस एवं कलाम हाउस द्वारा मैदान में मार्च पास्ट किया गया।