फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   sport

नेशनल एथलेटिक्स में शेरगढ़ की विनीता ने जीता गोल्ड

Sun, 08 Dec 2019 06:34 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 06:34 PM IST
विज्ञापन
sport
बरेली। शेरगढ़ ब्लॉक के ब्यौंधन खुर्द गांव की रहने वाली विनीता गुर्जर ने नेशनल एथलेटिक्स में शानदार प्रदर्शन कर बरेली मंडल को गौरवान्वित किया है। उन्होंने पंजाब के संगरूर में चल रही नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में तीन हजार मीटर की दौड़ में गोल्ड मेडल जीता।
विज्ञापन

मंडलीय क्रीड़ा सचिव नईम ने बताया कि मीरगंज के आरपी इंटर कॉलेज की नौंवी की छात्रा विनीता गुर्जर पहले से ही खेेलों में उम्दा प्रदर्शन करती रही हैं। बेसिक स्तर पर आयोजित खेल प्रतियोगिता में विनीता बालिका वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता में विजेता बनीं। टाइम रिकॉर्ड में उन्होंने बालकों को भी हराया था। विनीता के पिता प्रेमपाल खेती करते हैं। मां हरप्यारी गृहणी हैं। चाचा सत्यवीर भी एथलीट हैं लेकिन अब तक उन्हें कोई बड़ी कामयाबी नहीं मिली है। नईम ने बताया कि चाचा सत्यवीर ने ही विनीता को दौड़ में प्रतिभाग कराया था। इसके बाद से विनीता ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। नेशनल प्रतियोगिता के लिए बरेली मंडल से सिर्फ विनीता ने दावेदारी की और गोल्ड मेडल जीतकर मंडल का नाम रोशन किया है। विनीता की कामयाबी पर संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार, प्रभारी डीआईओएस मनभरण राम राजभर ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed