{"_id":"5d813cf08ebc3e015a222688","slug":"sport-bareilly-news-bly376500132","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेबल टेनिस: एक मैच जीतकर बरेली चैंपियन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेबल टेनिस: एक मैच जीतकर बरेली चैंपियन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। माध्यमिक शिक्षा विभाग खेलों को लेकर कितना संजीदा है इसका उदाहरण मंगलवार को मंडलीय विद्यालयी टेबिल टेनिस प्रतियोगिता में देखने को मिला। इस प्रतियोगिता में सिर्फ बरेली और शाहजहांपुर की ही टीमों ने हिस्सा लिया। पीलीभीत और बदायूं से कोई टीम नहीं आई। इस प्रतियोगिता में शाहजहांपुर को हराकर बरेली चैंपियन बन गया।
कैंट स्थित आरएन टैगोर इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में सीनियर और सब जूनियर बालग वर्ग में बरेली ने शाहजहांपुर को एकतरफा शिकस्त दी। सीनियर में बरेली ने शाहजहांपुर को 3-0 और सब जूनियर में 2-0 से हराया। प्रदर्शन के आधार पर मंडलीय टेबिल टेनिस टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। गौर करने वाली बात यह है कि शाहजहांपुर का एक ही खिलाड़ी मंडलीय टीम में जगह बना सका। मंडलीय टीम सीनियर बालक वर्ग में बरेली के आरिफ शाह, विशाल मौर्य, मोहम्मद रेहान, प्रत्यक्ष कुमार और शाहजहांपुर के सौरभ राठौर ने जगह बनाई। सब जूनियर वर्ग में अरशद नईम, आर्यन भटनागर, अनमोल, राज सम्राट, फराज को चुना गया। इस मौके पर नईम अहमद, संदेश राठौर, पीयूष कुमार आदि रहे।