फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   sport

क्रॉस कंट्री: शाहजहांपुर की अनुराधा और बरेली के धर्मेंद्र जीते

Wed, 18 Sep 2019 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
sport
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में आयोजित अंतर महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री रेस में पुरुष वर्ग से खुसरो पीजी कॉलेज के धर्मेंद्र मौर्य और महिला वर्ग में जीएफ कॉलेज शाहजहांपुर की अनुराधा गंगवार ने पहला स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता नए नियमों के साथ आयोजित की गई थी जिसमें महिलाओं को भी इस बार पुरुषों के बराबर दस किलोमीटर की दौड़ लगानी पड़ी। इससे पहले महिलाओं की क्रॉस कंट्री रेस सिर्फ साढ़े छह किलोमीटर की होती थी।
विज्ञापन

अंतर महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री रेस मंगलवार सुबह 6.30 बजे विश्वविद्यालय स्टेडियम से डोहरा रोड पर हुई। इसे क्रीड़ा सचिव प्रो. एके जैतली ने झंडी दिखाकर रवाना किया। पुरुष वर्ग में कुल 12 महाविद्यालयों की टीमें शामिल हुईं, जिसमें 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया। महिला वर्ग में 10 कॉलेज की टीमों ने भाग लिया, जिसमें 19 महिला खिलाड़ी प्रतिभागी रहीं। संघर्षपूर्ण दौड़ में पुरुष वर्ग में खुसरो पीजी कॉलेज, बरेली के धर्मेंद्र कुमार मौर्य प्रथम रहे। उन्होंने यह प्रतियोगिता 34.02.22 मिनट में पूरी की। जीएफ कॉलेज, शाहजहांपुर के छात्र भूपेंद्र कुमार 34.10.02 मिनट में दौड़ पूरी कर दूसरे और जेएस एच कॉलेज, अमरोहा के छात्र दिनेश कुमार 34.39.62 मिनट में दौड़ पूरी करके तीसरे नंबर पर रहे। महिला वर्ग में प्रथम रहीं जीएफ कॉलेज, शाहजहांपुर की छात्रा अनुराधा गंगवार ने 46.33.25 मिनट में दौड़ पूरी की। कन्या महाविद्यालय, भूड़ बरेली की छात्रा काजल चक्रवर्ती 47.01.70 मिनट में दूरी तय करके दूसरे और केडी नागर महाविद्यालय, मुरादाबाद की छात्रा कंचन 49.19.53 मिनट में दौड़ पूरी करके तीसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता के बाद स्टेडियम पर आयोजित कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने विजयी प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस दौरान डॉ. आलोक श्रीवास्तव, डॉ. जेएन मौर्य, डॉ. ओपी उपाध्याय, डॉ. एके सिंह, रमजान, ओपी मिश्रा, डॉ. हेम कुमार गौतम, राम सेवक यादव, सुधांशु कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


एक छात्रा को लगी चोट
दौड़ने के दौरान एक छात्रा पोल से टकराकर गिर गई और उसके हाथ में चोट लग गई। फौरन ही उसकी ड्रेसिंग की गई। वहीं एक अन्य छात्रा भी दौड़ के दौरान बदहवास होकर गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुषों को राहत, महिलाओं की दौड़ मुश्किल
क्रॉस कंट्री रेस में पहले पुरुषों को 11.5 किलोमीटर और महिलाओं को 5.5 किलोमीटर दौड़ना पड़ता था। पिछले साल एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटी (एआईयू) ने इसमें बदलाव कर महिला और पुरुष प्रतिभागियों के लिए दौड़ एक समान करके 10 किलोमीटर कर दी गई थी। इससे पुरुषों को जहां डेढ़ किलोमीटर कम दौड़ना पड़ा, वहीं महिलाओं की दौड़ 4.5 किलोमीटर बढ़ गई।

500 से ज्यादा कॉलेज में सिर्फ 22 ने किया प्रतिभाग
मंगलवार को आयोजित क्रॉस कंट्री रेस ने डिग्री कॉलेजों में खेलों की स्थिति की पोल खोलकर रख दी। रुहेलखंड विश्वविद्यालय से 500 से ज्यादा कॉलेज संबद्ध हैं लेकिन इसमें सिर्फ 22 कॉलेजों की टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed