{"_id":"60a6b6e88ebc3e3fa74f90e4","slug":"speed-of-immunization-halted-by-rain-29-percent-immunized-bareilly-news-bly4471585106","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर से देहात तक ‘ब्लैकआउट’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर से देहात तक ‘ब्लैकआउट’
विज्ञापन
उपकेंद्र में फाल्ट तलाशते बिजली वाले।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बारिश से जिले में चौपट हुआ बिजली सप्लाई नेटवर्क
जगतपुर उपकेंद्र पर फ्लैश ओवर से धमाका, नौ घंटों सप्लाई ठप
बरेली। बुधवार रात से शुरू हुई बारिश से पूरे जिले में ब्लैकआउट जैसी स्थिति हो गई। दूसरे दिन गुरुवार देर रात तक शहर और तमाम ग्रामीण क्षेत्रों में सप्लाई गुल रही। जगतपुर उपकेंद्र पर दोपहर बाद अचानक फ्लैश ओवर हुआ। जोरदार धमाके के साथ संबंधित क्षेत्रों में सप्लाई ठप हो गई। शहरी क्षेत्र में लगभग सभी उप केंद्रों से संबंधित इलाकों में किसी न किसी वजह से फाल्ट हुए। जिससे पेयजल आपूर्ति भी अस्त व्यस्त रही।
ग्रामीण इलाकों के लगभग सभी सब स्टेशन बंद हो गए। जिससे संबंधित पोषित क्षेत्र गुरुवार देर रात तक प्रभावित रहे। शहरी क्षेत्र में दो दर्जन सब स्टेशनों में से ज्यादातर उपकेंद्र सुबह ही ठप हो गए। दर्जनभर शहरी उपकेंद्र से पोषित क्षेत्रों में देर शाम तक सप्लाई नहीं पहुंच पाई। जगतपुर उपकेंद्र से पोषित इलाके बुधवार रात से ही प्रभावित हो गए थे। गुरुवार दोपहर बाद उपकेंद्र पर अचानक फ्लैश ओवर के कारण जोरदार धमाके के साथ पूरा स्टेशन बंद हो गया। नौ घंटे से अधिक समय तक संबंधित इलाकों में ब्लैक आउट रहा। करीब नौ बजे सप्लाई सामान्य हो पाई।

पानी को तरसे लोग
शहरी क्षेत्र में 20 घंटे से अधिक बिजली सप्लाई ठप रहने से विभिन्न इलाके अस्तव्यस्त रहे। घरों के इनवर्टर बैठ गए। मोबाइल फोन भी चार्ज नही हो पाए। इसके साथ ही पेयजल सप्लाई प्रभावित रही। जिन लोगों के पास वैकल्पिक व्यवस्था थी, उनके मोटर बिजली गुल रहने से नहीं चल पाए। इत्तेफाक रहा कि मौसम ठंडा था, जिस कारण लोग गर्मी के कारण परेशान नहीं हुए।
विज्ञापन