फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Speed of immunization halted by rain, 29 percent immunized

बारिश से थमी टीकाकरण की रफ्तार, 29 फीसदी हुए प्रतिरक्षित

Fri, 21 May 2021 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Speed of immunization halted by rain, 29 percent immunized
demo photo - फोटो : अमर उजाला

टीकाकरण के लिए जारी नई गाइडलाइन की सही जानकारी न होने से भी फैला भ्रम

विज्ञापन
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में लगे 45 पार वालों के टीकाकरण कैंप समेत जिले के सभी केंद्रों पर बृहस्पतिवार को टीकाकरण की रफ्तार सुस्त रही। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने दिन भर हुई बारिश की वजह से लाभार्थी के केंद्र तक नहीं पहुंच पाने की वजह से टीकाकरण प्रभावित होने की बात कही है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, बृहस्पतिवार को 18 से 44 आयु वर्ग के करीब 76 फीसदी और 45 पार के 29 फीसदी लोग ही प्रतिरक्षित हुए हैं। किसी भी केंद्र पर सौ फीसदी टीकाकरण का लक्ष्य पूरा नहीं हो सका। वहीं, वैक्सीनेशन के लिए जारी नई गाइडलाइन की भी सही जानकारी न होने की वजह से कई लोग केंद्र तक नहीं पहुंच सके। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि कोविशील्ड का टीका तीन माह बाद और कोवाक्सिन का टीका 28 दिन बाद लगने के नियम हैं। इसमें परिवर्तन नहीं किया गया है। नए नियम के तहत किसी भी वैक्सीन की पहली डोज लगने के बाद अगर कोई पॉजिटिव मिलता है तो उसके स्वस्थ होने के बाद यानी जिस दिन रिपोर्ट निगेटिव मिलेगी उसके तीन माह बाद ही दूसरी डोज लगेगी। उन्होंने लोगों को नए नियम के तहत ही स्लॉट बुक करने का सुझाव दिया है। ताकि वैक्सीन की बरबादी न हो। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed