{"_id":"6726f8e9ce2f3105140f22ad","slug":"special-trains-for-chhath-puja-2024-railways-will-run-18-more-trains-for-chhath-puja-2024-11-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Railway News: छठ पूजा के लिए बरेली होते हुए चलेंगी 18 और ट्रेनें, रेलवे ने जारी की समय सारिणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway News: छठ पूजा के लिए बरेली होते हुए चलेंगी 18 और ट्रेनें, रेलवे ने जारी की समय सारिणी
Sun, 03 Nov 2024 09:47 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 03 Nov 2024 09:47 AM IST
सार
Special Trains For Chhath Puja 2024: छठ पूजा पर बिहार-झारखंड व पश्चिम बंगाल को जाने वाले यात्रियों के लिए 18 और त्योहार विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। रेलवे ने इनकी समय सारिणी जारी कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छठ पूजा के मद्देनजर रेलवे बरेली होते हुए 18 और त्योहार विशेष ट्रेनों का संचालन एक और दो फेरों के लिए करेगा। शनिवार को इनकी समय सारिणी जारी कर दी गई। शुक्रवार को भी 10 विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी की गई थी। अब तक बरेली होते हुए 88 विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू हो चुका है। इसके बाद भी पूर्वांचल, बिहार, झारखंड और बंगाल की ओर जाने-आने वाली ट्रेनों में यात्रियों का दबाव कम नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
नियमित 195 ट्रेनें त्योहार से एक महीने पहले ही फुल हो चुकी हैं। 60 विशेष ट्रेनों में भी त्योहार के आसपास खास तारीखों में सीटें फुल हैं। यात्रियों के दबाव की स्थिति यह है कि एक ओर विशेष ट्रेन की समय सारिणी जारी होती है और दूसरी ओर 24 घंटे के अंदर ट्रेन में वेटिंग की स्थिति बन जा रही है। शनिवार को जिन ट्रेनों की समय सारिणी जारी की गई है उनमें बुकिंग भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
इन ट्रेनों का होगा संचालन
- 04656 लुधियाना-कोलकाता विशेष अनारक्षित ट्रेन तीन नवंबर को लुधियाना से सुबह 6:30 बजे चलने के बाद दोपहर 3:30 बजे बरेली और अगले दिन शाम चार बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी में 04655 कोलकाता-लुधियाना विशेष ट्रेन चार नवंबर को रात 11:55 बजे कोलकाता से चलने के बाद अगले दिन रात 12:33 बजे बरेली और इसके अगले दिन सुबह 10:30 बजे लुधियाना पहुंचेगी।
- 04528 सरहिंद-सहरसा विशेष ट्रेन पांच नवंबर को सुबह 11:25 बजे सरहिंद से चलने के बाद रात 10:10 बजे बरेली और अगले दिन शाम पांच बजे सहरसा पहुंचेगी। वापसी में 04527 सहरसा-अंबाला विशेष ट्रेन छह नवंबर को सहरसा से शाम 7:15 बजे चलने के बाद अगले दिन दोपहर 3:20 बजे बरेली आएगी और रात 10:20 बजे अंबाला पहुंचेगी।
- 04514 चंडीगढ़-समस्तीपुर विशेष ट्रेन दो नवंबर को रात 10 बजे चंडीगढ़ से चलने के बाद अगले दिन तड़के 4:52 बजे बरेली और रात 10:15 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी। वापसी में 04513 समस्तीपुर-चंडीगढ़ विशेष ट्रेन चार नवंबर को सुबह चार बजे समस्तीपुर से चलने के बाद रात 10:30 बजे बरेली और अगले दिन तड़के 5:30 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।
- 04534 सरहिंद-सहरसा विशेष ट्रेन तीन नवंबर को सुबह 11:25 बजे सरहिंद से चलने के बाद रात 8:10 बजे बरेली और अगले दिन शाम पांच बजे सहरसा पहुंचेगी। वापसी में 04533 सहरसा-सरहिंद विशेष ट्रेन चार नवंबर को शाम 7:15 बजे सहरसा से चलने के बाद अगले दिन दोपहर 3:20 बजे बरेली और रात 10:20 बजे अंबाला पहुंचेगी।
- 04236 दिल्ली-हाजीपुर विशेष ट्रेन तीन नवंबर को सुबह 10 बजे दिल्ली से चलने के बाद दोपहर 3:30 बजे बरेली आएगी और अगले दिन सुबह 7:40 बजे हाजीपुर पहुंचेगी। वापसी में 04235 हाजीपुर-दिल्ली विशेष ट्रेन चार नवंबर को सुबह 11:40 बजे हाजीपुर से चलने के बाद रात 11:40 बजे लखनऊ आएगी।
- 04238 दिल्ली-बरौनी विशेष ट्रेन चार नवंबर को सुबह 10 बजे दिल्ली से चलने के बाद दोपहर 3:30 बजे बरेली और अगले दिन सुबह 11:10 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में 04237 बिरौनी-दिल्ली विशेष ट्रेन पांच नवंबर को बरौनी से दोपहर 1:10 बजे चलने के बाद अगले दिन तड़के तीन बजे लखनऊ आएगी।
- 04209 वाराणसी-दिल्ली विशेष ट्रेन को तीन नवंबर को एक फेरे के लिए चलाया जाएगा। यह ट्रेन वाराणसी से शाम छह बजे चलने के बाद अगले दिन तड़के 4:28 बजे बरेली आएगी और सुबह 10:40 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
- 04233 लखनऊ-दिल्ली विशेष ट्रेन शाम सात बजे लखनऊ से चलने के बाद रात 11:48 बजे बरेली और अगले दिन सुबह आठ बजे दिल्ली पहुंचेगी।
- 04697 सहरसा-लुधियाना विशेष ट्रेन तीन नवंबर को सुबह 10 बजे सहरसा से चलने के बाद अगले दिन सुबह 6:20 बजे बरेली औरशाम चार बजे लुधियाना पहुंचेगी।
- 04207 लखनऊ-दिल्ली विशेष ट्रेन तीन नवंबर को रात 10:50 बजे लखनऊ से चलने के बाद रात 2:08 बजे बरेली और सुबह 8:20 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
- 04696 लुधियाना-न्यू जलपाईगुड़ी विशेष ट्रेन दो नवंबर को रात 10:15 बजे लुधियाना से चलने के बाद अगले दिन सुबह 6:30 बजे बरेली और अगले दिन सुबह 5:10 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी। वापसी में 04695 न्यू जलपाईगुड़ी-लुधियाना विशेष ट्रेन चार नवंबर को सुबह 10 बजे न्यू जलपाईगुड़ी से चलने के बाद अगले दिन सुबह 9:38 बजे बरेली आएगी और शाम 4:55 बजे लुधियाना पहुंचेगी।