फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Special train will run between Varanasi-Ghaziabad

Bareilly News: वाराणसी-गाजियाबाद के बीच चलाई जाएगी विशेष ट्रेन

Mon, 09 Sep 2024 06:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 06:37 AM IST
विज्ञापन
Special train will run between Varanasi-Ghaziabad
बरेली। त्योहारी सीजन में आठ अक्तूबर से 27 नवंबर तक रेलवे वाराणसी-गाजियाबाद के बीच पूजा विशेष साप्ताहिक ट्रेन का संचालन करेगा। यह ट्रेन मंगलवार को वाराणसी से और बुधवार को गाजियाबाद से चलेगी। आठ अक्टूबर से प्रत्येक मंगलवार को शाम 7:20 बजे वाराणसी से चलकर यह ट्रेन भदोही, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली, लखनऊ होते हुए अगले दिन तड़के 4:37 बजे बरेली आएगी। इसके बाद मुरादाबाद होते हुए गाजियाबाद पहुंचेगी। वापसी में नौ अक्तूबर से प्रत्येक बुधवार को गाजियाबाद से सुबह 11:30 बजे चलकर यह ट्रेन मुरादाबाद होते हुए अपराह्न 3:50 बजे बरेली आएगी। रात 1:45 बजे वाराणसी पहुंचेगी। इसमें एसी तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 20 कोच समेत कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed