{"_id":"6a0c260720b2b252dd0c102f","slug":"special-train-between-lucknow-and-haridwar-for-ganga-dussehra-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: गंगा दशहरा पर लखनऊ-हरिद्वार के बीच विशेष ट्रेन, रेलवे ने जारी की समय सारिणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: गंगा दशहरा पर लखनऊ-हरिद्वार के बीच विशेष ट्रेन, रेलवे ने जारी की समय सारिणी
Tue, 19 May 2026 02:28 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Tue, 19 May 2026 02:28 PM IST
सार
गंगा दशहरा पर हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत की खबर है। रेलवे दो दिन लखनऊ-हरिद्वार के बीच विशेष ट्रेन का संचालन करेगा। इसकी समय सारिणी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गंगा दशहरा पर रेलवे बरेली होकर 25 और 26 मई को अनारक्षित श्रेणी की विशेष ट्रेन का संचालन करेगा। सोमवार को मुरादाबाद मंडल ने गाड़ी की समय सारिणी जारी कर दी। इस ट्रेन के संचालन से हरिद्वार जाने वाले यात्रियों को खासी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि 04302 हरिद्वार-लखनऊ गंगा दशहरा विशेष गाड़ी हरिद्वार से शाम 6:35 बजे चलने के बाद लक्सर, नजीबाबााद, नगीना, धामपुर, स्योहारा, कांठ, मुरादाबाद, रामपुर होते हुए रात 12:06 बजे बरेली आएगी।
विज्ञापन
यहां से शाहजहांपुर, हरदोई, बालामऊ होते हुए अगले दिन तड़के 3:30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। 04301 लखनऊ-हरिद्वार गंगा दशहरा विशेष गाड़ी तड़के 6:30 बजे लखनऊ से चलने के बाद सुबह 9:22 बजे बरेली आएगी और शाम 4:16 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।
विज्ञापन