{"_id":"6ace86f7d779428d3d057124","slug":"special-train-between-lalkuan-and-chhapra-via-pilibhit-and-lakhimpur-bareilly-news-c-4-bly1015-987624-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: लालकुआं-छपरा के बीच पीलीभीत, लखीमपुर होकर विशेष ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: लालकुआं-छपरा के बीच पीलीभीत, लखीमपुर होकर विशेष ट्रेन
Wed, 14 Oct 2026 01:01 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
बरेली। त्योहारों के दौरान रेलवे लालकुआं-छपरा के बीच पीलीभीत, लखीमपुर होकर दोनों ओर से दो-दो फेराें के लिए विशेष ट्रेन का संचालन करेगा। मंगलवार को गाड़ी की समय सारिणी जारी कर दी गई।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि 05090 लालकुआं-छपरा विशेष गाड़ी पांच और 12 दिसंबर को लालकुआं से दोपहर 12:35 बजे चलने के बाद 2:35 बजे भोजीपुरा आएगी। यहां से पीलीभीत, पूरनपुर, मैलानी, गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर, सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, कप्तानगंज, सीवान होते हुए दूसरे दिन सुबह 8:10 बजे छपरा पहुंचेगी।
05089 छपरा-लालकुआं विशेष गाड़ी छह और 13 दिसंबर को छपरा से पूर्वाह्न 11:40 बजे चलने के बाद दूसरे दिन अपराह्न 3:45 बजे भाेजीपुरा आएगी और शाम 5:45 बजे लालकुआं पहुंचेगी।
विज्ञापन
ज्यादा भीड़ वाली ट्रेनों के स्थान पर क्लोन गाड़ियों का संचालन करेगा रेलवे
बरेली। त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। अगले माह दीपावली, भैयादूज और छठ पूजा जैसे बड़े त्योहार हैं। इससे पहले बरेली होकर गुजरने वाली लंबी दूरी की ज्यादातर ट्रेनों में सीटें फुल हो गई हैं। कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा।
बरेली होकर रेलवे अप-डाउन 46 विशेष ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इनमें भी कई ट्रेनों की स्लीपर श्रेणी में वेटिंग हो गई है। ऐसे में रेलवे लंबी दूरी की विशेष ट्रेनों के स्थान पर क्लोन गाड़ियों का संचालन करेगा। पिछले वर्ष भी रेलवे ने बरेली होकर लंबी दूरी की चार क्लोन गाड़ियां चलाई थीं। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि इस वर्ष त्योहारी सीजन में क्लोन गाड़ियों की संख्या आठ तक हो सकती है।