फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Special campaign for five thousand people deprived of pension, making people aware for life certification

Bareilly News: पेंशन से वंचित पांच हजार लोगों के लिए विशेष मुहिम, जीवन प्रमाणन के लिए कर रहे जागरूक

Sat, 20 Dec 2025 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Special campaign for five thousand people deprived of pension, making people aware for life certification
बरेली। केंद्र सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन मंत्रालय से पेंशनर्स के लिए चल रहे डिजिटल जीवन प्रमाणन अभियान 4.0 में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के क्षेत्रीय कार्यालय ने शुक्रवार से मुहिम शुरू की। ताकि पांच हजार पेंशनर्स की रुकी पेंशन शुरू हो सके।
विज्ञापन

क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त अनिल कुमार ने बताया कि अभियान के तहत क्षेत्रीय कार्यालय बरेली के अधीन बरेली, मुरादाबाद मंडल के जिला कार्यालय में सिटी बसों से अनुबंध कर डिजिटल, फेस-आधारित जीवन प्रमाण की जानकारी का प्रचार प्रसार किया जाएगा। वाहनों की चेसिस पर अंदर हैंडल पर भी पेंशनर हेल्पलाइन नंबर प्रदर्शित होंगे।
विज्ञापन

पेंशनर क्लस्टर क्षेत्र में ई-रिक्शा से मुनादी कराई जा रही है, ताकि पेंशनर तक जीवन प्रमाण संबंधित जानकारी पहुंच सके। इसके अलावा रेडियो पर जिंगल्स, पोस्टर आदि से प्रचार-प्रसार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को क्षेत्रीय कार्यालय से सिटी बस, ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पेंशनरों से अपील है कि वे जीवन प्रमाण डिजिटल या फेस-बेस्ड सिस्टम से पूरा करा लें ताकि पेंशन मिलने में अड़चन न रहे। पूर्व में दो सौ बुजुर्ग पेंशनर्स के घर पहुंचकर टीम ने प्रमाणन किया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed