फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SP supported candidate Dr IS Tomar alleges only one button press in EVM

'दब रहा सिर्फ कमल का बटन': बरेली में सपा समर्थित मेयर प्रत्याशी ने लगाया ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप

Wed, 10 May 2023 02:39 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 10 May 2023 02:39 PM IST
सार

बरेली में सपा समर्थित मेयर प्रत्याशी डॉ. आईएस तोमर ने निकाय चुनाव में धांधली का आरोप लगाया। उनका कहना था कि ईवीएम में सिर्फ एक ही बटन दब रहा है।

विज्ञापन
SP supported candidate Dr IS Tomar alleges only one button press in EVM
सपा समर्थित प्रत्याशी डॉ आईएस तोमर साथ में सपा नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली कॉलेज में पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान बुधवार दोपहर करीब एक बजे ईवीएम में खराबी को लेकर हंगामा होने लगा। मेयर पद के सपा समर्थित प्रत्याशी डॉ. आईएस तोमर ने ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाया। कहा कि मशीन में एक ही बटन काम कर रहा है। सूचना पर पहुंचे अफसरों ने गड़बड़ी के आरोपों पर सपा नेताओं के सामने मशीनों की जांच कराई।

विज्ञापन


डॉ. तोमर करीब एक बजे बरेली कॉलेज पहुंचे थे। यहां ईवीएम में खराबी को लेकर शिकायतें आ रही थीं। उन्होंने काउंटर संख्या 18 से 22 के बीच पहुंचकर एक मशीन के बटन दबाकर देखे। मशीन में कमल के फूल के सामने वाले बटन के अलावा अन्य कोई बटन नहीं दब रहा था। कुछ देर बाद सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन


वहीं, चुनाव प्रेक्षक संयुक्ता समद्दार, मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, आईजी डॉ. राकेश सिंह, डीएम शिवाकांत द्विवेदी, एसएसपी प्रभाकर चौधरी और एडीएम सिटी आरडी पांडेय आदि अधिकारी पहुंच गए। माहौल गरमाने पर काफी फोर्स भी बुला लिया गया। डॉ. आईएस तोमर ने पत्रकारों से कहा कि मशीनों में गड़बड़ी है। अगर इसी तरह चुनाव कराना है तो प्रशासन सीधे विजेता प्रत्याशियों की सूची जारी कर दे। इससे चुनाव खर्च भी बचेगा। आरोपों के बाद ईवीएम की बारीकी से जांच कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में जुटे पांच इंजीनियर

ईवीएम की जांच के लिए बरेली कॉलेज में पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल पर पांच इंजीनियरों को लगाया गया। ईवीएम में तकनीकी खराबी दुरुस्त करने के लिए इंजीनियरों की टीम शाम तक लगी रही।

एडीएम सिटी आरडी पांडेय ने बताया कि ईवीएम ठीक काम कर रही हैं। मशीन में सपा समर्थित प्रत्याशी वाला बटन भी दब रहा था। कई बार तकनीकी खराबी आ जाती हैं। उन्हें दूर कर लिया जाता है। अगर मतदान के दौरान ईवीएम में तकनीकी खराबी आती है, तो उसे सीज कर दिया जाता है। पोलिंग पार्टियों को उपलब्ध कराने से पहले ईवीएम की जांच कराई जा रही थी। कुछ ईवीएम में तकनीकी खराबी थीं। उन्हें दूर करा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed