{"_id":"712c8a939ace6eed66aa70509c960838","slug":"sp-s-meeting-appeared-angry-virpal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा की बैठक में गुस्से में दिखे वीरपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा की बैठक में गुस्से में दिखे वीरपाल
बरेली
Updated Sun, 10 Jan 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए पुत्रवधु कल्पना सागर को टिकट न मिलने से फरीदपुर विधायक डॉ. सियाराम सागर की नाराजगी तो समझ में आती है लेकिन उनके अलावा सपा के बाकी तीनों विधायकों की समाजवादी पार्टी की नए साल की पहली ही मासिक बैठक में गैरमौजूदगी बड़ा सवाल बन गई। शनिवार को बुलाई गई इस बैठक में जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव का गुस्से में दिखना पार्टीजनों को हैरत में डाल गया। दो दिन पहले ही सपा के संजय सिंह के जिला पंचायत अध्यक्ष चुने जाने के बाद हुई इस बैठक में सारे लोगों के मौजूद होकर एक साथ खुशी का इजहार करने की उम्मीद सबको थी लेकिन इसके उलट हुआ।
बैठक में जिलाध्यक्ष के तेवर भी कड़े थे। घंटे भर चली इस बैठक में संजय सिंह को फूलमालाएं पहनाकर औपचारिक स्वागत की प्रक्रिया के बाद अध्यक्षता करते हुए वीरपाल सिंह यादव ने कहा कि एक अखबार बरेली में समाजवादी पार्टी को खत्म करने का काम कर रहा है। मेरे बारे में लिखा कि जिलाध्यक्ष होने की वजह से उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष बनने का श्रेय ले लिया। आगे बोले- पार्टी में ही कुछ लोग हैं जो अपना नाम छपवाने के लिए गलत खबरें बताकर पार्टी की छवि खराब करने का काम कर रहे हैं। अब पार्टी के झंडे और हूटर लगाकर दूसरे दलों के लिए काम करने वालों को चिन्हित करके उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिलाध्यक्ष ने नवाबगंज, भोजीपुरा, फरीदपुर, मीरगंज विधानसभाओं में बूथ कमेटियों का गठन न होने पर भी नाराजगी जताई। बोले- निष्क्रिय विधानसभा अध्यक्षों को भी नहीं बख्शा जाएगा। पूर्व सांसद सर्वराज सिंह ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की तरह ब्लाक प्रमुखों के चुनाव में भी पार्टीजनों से जीजान से जुटने का आह्वान किया। बैठक में महानगर अध्यक्ष जफर बेग, उत्तर प्रदेश संस्कृत बोर्ड की उपाध्यक्ष साधना मिश्रा, पूर्व विधायक महिपाल सिंह, डॉ. अनिल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता हरीशंकर यादव, प्रमोद बिष्ट, डॉ. जाहिद खां, खलील अहमद, हाजी गुड्डू, संजीव यादव, भारती चौहान, शमीम अहमद, गौरव सक्सेना और आरिफ कुरैशी आदि मौजूद रहे।
हमने कल तक बूथ कमेटी मांगी हैं। जो विधानसभा प्रभारी नहीं देंगे उनको नोटिस जारी करके कार्रवाई करेंगे। ब्लाक प्रमुख के लिए पूरी रणनीति और मजबूती के साथ जुटना है, जो काम नहीं करेंगे, सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-वीरपाल सिंह यादव, जिलाध्यक्ष सपा
विधायकों की बात
-मुझे किसी काम से अचानक लखनऊ आना पड़ गया इसलिए मीटिंग में नहीं पहुंच पाया। -भगवत सरन गंगवार, पूर्व मंत्री, नवाबगंज विधायक
-सुबह मेरे मामा का निधन हो गया इसलिए रिछा आना पड़ा गया इसलिए मीटिंग में शामिल नहीं हो सका। -अताउरहमान, बहेड़ी विधायक
-विधानसभा में एक समिति की बैठक थी, जिसके लिए लखनऊ आने से मीटिंग में नहीं पहुंचा। -शहजिल इस्लाम, भोजीपुरा विधायक