फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SP MP asked the government - will the country run through voice calls?

Bareilly News: सपा सांसद ने सरकार से पूछा- क्या वॉयस कॉल से चलेगा देश

Thu, 05 Feb 2026 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
SP MP asked the government - will the country run through voice calls?
बरेली। आंवला के सपा सांसद नीरज मौर्य ने केंद्र सरकार से सवाल किया कि कानून-व्यवस्था के नाम पर समय-समय पर इंटरनेट सेवा निलंबित की जाती है। इससे छात्रों, व्यापारियों, नौकरीपेशा लोगों और ऑनलाइन काम करने वाले नागरिकों को परेशानी होती है। सरकार ने अपने उत्तर में कहा कि इंटरनेट सेवा के निलंबन के दौरान वॉयस कॉल और एसएमएस जैसी सेवाएं चालू रहती हैं ताकि लोग आपस में संपर्क कर सकें।
विज्ञापन


सपा सांसद ने कहा कि उनके सवाल से यह बुनियादी सच्चाई सामने आई कि क्या वॉयस कॉल और एसएमएस इंटरनेट का विकल्प हो सकते हैं? आज इंटरनेट लाइफ लाइन बन चुका है। वॉयस कॉल या एसएमएस के जरिये न तो रेलवे या फ्लाइट का टिकट बुक हो सकता है, न बैंकिंग या यूपीआई भुगतान संभव है। न ऑनलाइन पढ़ाई चल सकती है, न डिजिटल ऑफिस वर्क किया जा सकता है। समाज के सभी वर्ग के लोगों का काम सीधे इंटरनेट पर निर्भर है।
विज्ञापन


सपा सांसद ने कहा कि सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह रहा कि केंद्र सरकार के पास पिछले पांच वर्षों में इंटरनेट सेवा बंद होने से हुए आर्थिक नुकसान का कोई आंकड़ा ही नहीं है। सरकार नियमों का हवाला देकर जवाब दे रही है, लेकिन आम नागरिकों की वास्तविक परेशानियों पर कोई ठोस नीति या समाधान सामने नहीं आया। अब जरूरत है कि सरकार इंटरनेट की सुविधा के निलंबन को अंतिम विकल्प बनाए और हर फैसले से पहले जनता पर पड़ने वाले असर को भी गंभीरता से लिया जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed