फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SP leader Abid Ali prayed for the victory of BJP MP in Lok sabha election

'मेरी दुआ है भाजपा सांसद फिर जीतें': मंच से चेयरमैन आबिद अली ने दिया ऐसा बयान, सपा नेता हैरान; राजनीति गरमाई

Tue, 27 Feb 2024 10:08 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 27 Feb 2024 10:08 AM IST
सार

आंवला स्टेशन पर सोमवार को आधुनिकीकरण कार्यों का शिलान्यास किया गया। इस मौके पर आंवला चेयरमैन सैयद आबिद अली ने भाजपा सरकार की तारीफ की। उन्होंने खुले मंच से स्थानीय सांसद धर्मेंद्र कश्यप की जीत के लिए दुआ की। 

विज्ञापन
SP leader Abid Ali prayed for the victory of BJP MP in Lok sabha election
मंच पर भाजपा सांसद, आंवला चेयरमैन व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के आंवला स्टेशन पर सोमवार को आधुनिकीकरण कार्यों के शिलान्यास कार्यक्रम में उपस्थित लोग उस समय हैरान रह गए, जब सपा के टिकट पर चेयरमैन निर्वाचित हुए सैयद आबिद अली ने मंच से भाजपा सरकार की शान में कसीदे पढ़ने शुरू किए। उन्होंने स्टेशन का आधुनिकीकरण करने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। स्थानीय सांसद के तीसरी बार जीतने के लिए दुआ भी की।

विज्ञापन


मंच से चेयरमैन आबिद अली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि हम बचपन से आंवला स्टेशन के आधुनिकीकरण का सपना देखते थे। प्रधानमंत्री ने हमारे इस सपने को पूरा किया है। स्थानीय सांसद इस कार्य के लिए बधाई के पात्र हैं। हमारी दुआएं हैं कि आप तीसरी बार निर्वाचित होकर संसद में पहुंचे और इसी तरह जनता को सौगात दिलाते रहें।
विज्ञापन


चेयरमैन का भाषण सुनकर सपा नेता हैरान 
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के कई नेता भी शामिल थे, वह भी चेयरमैन का भाषण सुनकर हैरान रह गए। इस दौरान कई लोगों ने वीडियो भी बना लिया जो अब वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर टिप्पणी कर रहे हैं। वहीं, कार्यक्रम में मौजूद सपा नेता अफसर खां ने भी मंच पर पहुंचकर सांसद को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंवला चेयरमैन आबिद अली ने कहा कि भाजपा सांसद के बारे में विचार व्यक्तिगत थे। इससे पार्टी का कोई मतलब नहीं है। मैं कल भी समाजवादी पार्टी का सिपाही था और आगे भी रहूंगा।

प्रधानमंत्री ने किया वर्चुअली शिलान्यास 
11 करोड़ रुपये से आंवला स्टेशन का पुनर्विकास किया जाएगा। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुनर्विकास के लिए चुने गए स्टेशनों का शिलान्यास किया, इनमें आंवला भी शामिल हैं। यहां जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा। रेलवे के अधिकारियों ने जल्द काम पूरा होने का दावा किया है। बता दें कि अमृत भारत योजना के तहत मुरादाबाद मंडल के आंवला स्टेशन को पुनर्विकास के लिए चुना गया है। यहां फुट ओवरब्रिज, स्वचालित सीढ़ियां, बेहतर यात्री सूचना प्रणाली सहित अन्य काम कराए जाने हैं।

सोमवार को वर्चुअल शिलान्यास को लेकर आंवला स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व आम लोग मौजूद रहे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का सजीव प्रसारण देखा। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने कहा कि 10 साल पहले रेलवे का सफर दुश्वारियों से भरा होता था। अब परिस्थिति में बदलाव आ चुका है। भाजपा सरकार ने रेलवे के विकास के लिए बहुत काम किया है। नई रेलगाड़ियां चलाने के साथ रेलवे लाइनों का भी विस्तार किया है। अब सरकार स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं में इजाफा कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed