फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   sp fight

सपा की रार में अब ये कोटे की जंग भी

Sun, 18 Dec 2016 02:43 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Sun, 18 Dec 2016 02:43 AM IST
विज्ञापन
कोटे के विवाद में एसडीएम मीरगंज के निलंबन को लेकर छिड़ी जंग सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव तक पहुंच गई है। शुक्रवार तक तो इस प्रकरण की जानकारी सपा जिलाध्यक्ष के माध्यम से दी गई थी लेकिन शनिवार की रात पीसीएस एसोसिएशन के प्रदेश स्तरीय अधिकारियों के माध्यम से पहुंच गई है। ऐसोसिएशन ने तो निलंबन वापस न होने की स्थिति में सोमवार से आंदोलन की चेतावनी दे दी है। ऐसोसिएशन की बैठक में  कहा है कि ये आरोप निलंबन के लायक नहीं थे। संकेत मिले हैं कि इस मुद्दे पर  सोमवार तक मुलायम के हस्तक्षेप के बाद  फैसला लिया जा सकता है।
विज्ञापन

धंतिया गांव में अरविंद यादव के नाम से राशन की दुकान एसडीएम अर्चना द्विवेदी की तैनाती से पहले ही निरस्त कर दी गई थी। उन्होंने तो धंतिया में कोटेदार की तैनाती के लिए प्रक्रिया शुरू कराई थी।  सपा जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह इस प्रकरण में शुरू से  अरविंद यादव के कोटे के खिलाफ थे, जबकि शीशगढ़ के चेयरमैन अरविंद के नाम से राशन की दुकान बहाली के लिए पूरी ताकत लगाए हुए थे।  डीएम इस पर तटस्थ बने रहे।
विज्ञापन

 सपा के मंडलीय सम्मेलन में सपा के गुटों में बढ़ी दरार का फायदा उटा कर हाजी गुड्डू ने सांसद धर्मेंद्र यादव के जरिए सीएम तक पहुंच कर उपायुक्त खाद्य के यहां से दुकान आवंटन प्रक्रिया को स्थगित करा दिया।  कोटा फिर अरविंद यादव को मिल गया और सपाइयों की लड़ाई में एसडीएम का निलंबन हो गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने कमिश्नर को भेजा स्पष्टीकरण
दूसरी ओर निलंबन आदेश प्राप्त करने के बाद एसडीएम मीरगंज ने कमिश्नर को अपना प्रत्यावेदन दिया है। जिसमें निलंबन को नियम विरुद्ध बताया है। राशन की जिन पांच दुकानों को लेकर आरोप लगाए थे, उनको लेकर दो पेज में विस्तृत स्पष्टीकरण दिया है। हालांकि उनको अभी तक आरोप पत्र नहीं मिला है। सिर्फ निलंबन आदेश पर ही जवाब दिया है।

   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed