वरुण के गढ़ में गरजे अखिलेश: कहा- पीलीभीत के नाम से भाजपा नेताओं का चेहरा पीला; मोदी-योगी पर साधा निशाना
पीलीभीत जिले में 19 अप्रैल को मतदान होना है। इसको लेकर लोकसभा चुनाव का प्रचार जोर पकड़ने लगा है। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के बाद शुक्रवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पूरनपुर पहुंचे। उन्होंने सिरसा चौराहा के समीप मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उनके निशाने पर भाजपा ही रही। बिना नाम लिए पीएम मोदी और सीएम योगी पर भी निशाना साधा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को पूरनपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीलीभीत का चुनाव पहले चरण में ही है, पहले चरण में ही हम लोग खुशखबरी सुनाने जा रहे हैं। यहां बड़े-बड़े नेता आ चुके हैं। देश के बड़े नेता आकर अपनी बात कह चुके हैं। लखनऊ वाले तो घबराए हुए हैं, उनका चेहरा पीला हो जा रहा है। पीलीभीत का नाम सुनकर भाजपा के तमाम नेताओं का चेहरा पीला हो जा रहा है। यह इसीलिए हो रहा है, क्योंकि यहां की जनता ने इस बार मन बना लिया है। सपा को ऐतिहासिक वोटों से जिता कर भेजना चाहती है।
किसान आंदोलन का जिक्र कर भाजपा पर निशाना
सपा मुखिया ने किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा के लोग तीन काले कानून लाए थे। ये कानून इसलिए वापस हो गए थे, क्योंकि ये लोग किसानों से घबरा गए थे। उन्होंने कहा कि जो किसानों पर थार चढ़ा रहे हैं, उन्हें सरकार ने सम्मान दिया। थार से किसानों का आंदोलन रौंदा गया। वरुण गांधी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि जो किसान आंदोलन की बात कर रहे थे, उन्हें मंच पर जगह भी नहीं मिल रही है।
उन्होंने कहा कि कोई नया प्रत्याशी आया है, जो कह रहे हैं कि हमें पहले पता होता है यहां से चुनाव लड़ना है तो पीलीभीत को बंबई बना देता। अखिलेश ने कहा कि हम कहते हैं कि इसको बंबई मत बनाओ। बंबई अर्थव्यवस्था की राजधानी है। वहां नाचा-गाना भी होता है। भाजपा प्रत्याशी कौन सा पीलीभीत बनाना चाहते हैं। आगे कहा कि ये कई दल घूम आए हैं। इनका मामला सेट हो जाता है, तो दूसरे दल में भी चले जाते हैं। इन्होंने सड़क मंत्री बनते ही घोटाला किया है।
'जब से दिल्ली वाले आए हैं...'
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि 40 हजार करोड़ से ज्यादा पैसा सड़कों को गड्ढा मुक्त करने में खर्च किया गया। कहीं गड्ढे भर गए हैं क्या। जो काम समाजवादियों ने किया था। उसको भी पूरा नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि जब से यह दिल्ली वाले आए हैं, महंगाई बढ़ाई है। इसकी कल्पना नहीं कर सकते। यह सरकार महंगाई कम नहीं कर रही है। जब महंगाई रोकनी थी, तब उन्होंने चंदा वसूलने का काम किया।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोगों ने भ्रष्टाचार बढ़ाने का काम कर रहे हैं। इलेक्टोरल बांड के जरिए वसूली जा रही है। जिस कंपनी का कोई कारोबार नहीं है, उस कंपनी से सरकार ने पैसा वसूला है। इलेक्टोरल बांड से काले को सफेद कर दिया। नोटबंदी में भी यही काम किया। इस सरकार ने जितना पैसा वसूला है, उसकी वजह से ही महंगाई है। जिन उद्योगपतियों से पैसा वसूला है, अब वो मुनाफा कमा रहे हैं।
सपा मुखिया से पहले पीलीभीत लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी भगवत सरन गंगवार ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने जनता से वोट मांगे। भाजपा की डबल इंजन की सरकार पर निशाना साधा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.