फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SP candidate Bhagwat Saran Gangwar i will quit for Varun Gandhi from pilibhit

लोकसभा चुनाव: सपा प्रत्याशी भगवत सरन बोले- वरुण गांधी लड़ें तो छोड़ देंगे सीट... बाद में अपने बयान से पलटे

Thu, 21 Mar 2024 03:24 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 21 Mar 2024 03:24 PM IST
सार

वरुण गांधी को लेकर सपा प्रत्याशी भगवत सरन गंगवार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर सपा मुखिया अखिलश यादव वरुण गांधी को पीलीभीत से चुनाव लड़ाएंगे तो वह उनके लिए अपनी उम्मीदवारी छोड़ देंगे। उनके बयान का वीडियो भी वायरल हो रहा है। हालांकि बाद में वह अपने बयान से पलट गए। 

विज्ञापन
SP candidate Bhagwat Saran Gangwar i will quit for Varun Gandhi from pilibhit
वरुण गांधी, सपा प्रत्याशी भगवत सरन गंगवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत लोकसभा सीट से सपा के प्रत्याशी घोषित किए गए पूर्व राज्यमंत्री भगवत सरन गंगवार का बृहस्पतिवार को चौंकाने वाला वीडियो सामने आया। इसमें वह मीडिया से बात करते हुए भाजपा नेता वरुण गांधी को लेकर काफी भावात्मक नजर आए। उन्होंने कहा कि वरुण गांधी बड़े नेता हैं। 

विज्ञापन


अगर सपा मुखिया उन्हें पीलीभीत से चुनाव लड़ाना चाहेंगे तो वह बिना किसी से कुछ कहे अपनी दावेदारी छोड़ देंगे। बयान वायरल हुआ तो कुछ देर बाद भगवत सरन ने वीडियो में कही जा रही बात से इन्कार कर दिया। कहा कि, उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा।

विज्ञापन

नवाबगंज के अहमदाबाद गांव निवासी भगवत सरन गंगवार सपा के कद्दावर नेता हैं और राज्यमंत्री रह चुके हैं। पार्टी ने उन्हें इस बार पीलीभीत लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया है। 
बुधवार को टिकट घोषित होने के बाद बृहस्पतिवार को मीडिया के सवालों पर कहा कि, वह स्वभाव से राजनैतिक कम बल्कि आध्यात्मिक ज्यादा हैं। उनके गुरु ने कह रखा है कि परेशान लोगों की मदद करना। इसीलिए कोई उनका व्यक्तिगत विरोधी नहीं है। 

इसी बातचीत में वह वरुण गांधी की तारीफ भी कर बैठे। कह गए कि वरुण ही नहीं बल्कि उनकी बहन प्रियंका गांधी या भाई राहुल गांधी भी सपा मुखिया से अनुरोध करेंगे तो उन्हें पीलीभीत सीट छोड़ने में कोई गुरेज नहीं होगा। बाद में उन्होंने बयान से किनारा कर लिया। कहा कि, उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा। 

जातीय समीकरण साधने की कवायद 
सपा ने बुधवार देर शाम भगवत सरन गंगवार को पीलीभीत सीट से उम्मीदवार घोषित किया। पूर्व मंत्री का नाम घोषित होते ही सियासी माहौल गर्म हो गया। चुनावी गलियारों में हार-जीत का गुणा-भाग लगने लगा। पूर्व मंत्री के टिकट से पार्टी ने जातीय समीकरण साधने की कोशिश की है। 

पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र की पांच विधानसभाओं में पीलीभीत सदर, पूरनपुर, बीसलपुर, बरखेड़ा व बरेली जिले की बहेड़ी सीट शामिल है। जातीय समीकरण की बात करें तो यहां मुस्लिम, कुर्मी व लोध मतदाताओं की संख्या निर्णायक मानी जाती है। बरेली की नवाबगंज विधानसभा से कई बार विधायक रहे भगवतसरन के आने से चुनाव रोचक हो गया है।

विज्ञापन

पांच बार विधायक चुने गए हैं भगवत सरन गंगवार
बरेली के नवाबगंज तहसील क्षेत्र के निवासी भगवतसरन गंगवार पांच बार विधायक चुने गए हैं। सपा सरकार में वह मंत्री भी रहे। पूर्व में बरेली सीट पर सपा से लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। गौरतलब है कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा के पूर्व मंत्री रहे हेमराज वर्मा ने 4.48 लाख मत प्राप्त किए थे। चुनाव वरुण गांधी जीते थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed