फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sonia Gandhi and Mayawati sent chadar for ala hazrat dargah in Bareilly

उर्स-ए-रजवी: बरेली में सोनिया गांधी और मायावती ने भेजीं चादर, भाजपा सांसद की ओर से भी की गई चादरपोशी

Tue, 12 Sep 2023 11:44 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 12 Sep 2023 11:44 AM IST
सार

उर्स के मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से चादर भेजी गई। बसपा सुप्रीमो मायावती की ओर से भी दरगाह पर चादरपोशी की गई। 

विज्ञापन
Sonia Gandhi and Mayawati sent chadar for ala hazrat dargah in Bareilly
मायावती की ओर से बसपा नेताओं ने पेश की चादर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में आला हजरत के उर्स के मौके पर कई राजनीतिक पार्टियों की ओर से भी चादरें भेजी गई हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से चादर भेजी गई। सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी और प्रदेश प्रवक्ता डॉ. केबी त्रिपाठी ने इस चादर को आला हजरत दरगाह पर पेश कर गुलपोशी की। इस दौरान पूर्व विधायक छोले लाल गंगवार, डॉ. मेहंदी हसन, दिनेश दद्दा, जुनेद हसन, सुरेश वाल्मीकि, कमरुद्दीन सैफी, जिया उर रहमान आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो मायावती की ओर से बरेली मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी राजेश सागर, राजवीर सिंह गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह ने दरगाह पहुंचकर चादर पेश की। शाहीन रजा खान, राजू शमीम, अजय सागर, फारुख अहमद मौजूद रहे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Urs e Razvi 2023: आला हजरत की चौखट को चूमकर दीवाने हुए जायरीन, तस्वीरों में देखें उर्स की रौनक
विज्ञापन
विज्ञापन


भीम आर्मी के संस्थापक व आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद की ओर से प्रदेश उपाध्यक्ष अच्छन अंसारी, संजीव सागर, राजेंद्र सिंह गुर्जर, जिलाध्यक्ष डॉ. दुर्वेश अली अंसारी ने दरगाह पहुंचकर चादर पेश की। इस दौरान राज कमल पाल, मनोज सागर, रियाज अहमद, शाकिर अली आदि मौजूद रहे। बरेली के भाजपा सांसद संतोष गंगवार की ओर भी दरगाह शरीफ पर चादर पेश गई। इसे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से पेश किया गया। 

जायरीनों ने लगाई हाजिरी 

सोमवार को जायरीन आला हजरत दरगाह पर हाजिरी लगाने के लिए बेचैन दिखे। कोई कपड़ों और फूलों की चादर पेश कर रहा था तो कोई दरगाह की दरो-दीवार से लिपटा हुआ आंसुओं से सराबोर हो रहा था। सड़क के दोनों ओर सजीं अस्थायी दुकानें रौनक बिखेर रहीं थी। हर गली और मोहल्ले में जायरीन के लिए लंगर चल रहे थे। कोई फूल देकर मेहमान नवाजी कर रहा था तो कोई इत्र लगाकर जायरीन का इस्तकबाल कर रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed