{"_id":"5d0e98f58ebc3e470d4f11b4","slug":"son-in-law-killed-father-in-law-by-acid-attack-in-badaun","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी के धोखे में दामाद ने घर के आंगन में सोते पिता पर डाल दिया तेजाब, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी के धोखे में दामाद ने घर के आंगन में सोते पिता पर डाल दिया तेजाब, मौत
Sun, 23 Jun 2019 02:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 23 Jun 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
acid attack
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरीफनगर थानाक्षेत्र के गांव नैनोल बागवाला में शुक्रवार रात घर के आंगन में सो रहे एक बुजुर्ग पर तेजाब डालकर उसकी हत्या कर दी गई। इसी गांव में रहने वाले दामाद और उसके भांजे के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट लिखाई गई है।
विज्ञापन
परिवार वालों का कहना है कि दामाद मायके में रह रही अपनी पत्नी को मारने आया था, मगर धोखे में पिता पर तेजाब डाल दिया। दोनों आरोपी अभी पुलिस के हाथ नहीं आ सके हैं।
विज्ञापन
मृत मुश्ताक अली (70) की बेटी तस्कीन वजाहत पुत्र मंजर से ब्याही थी। विवाद होने के बाद तस्कीन को ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया था, इसके बाद से वह मायके में ही रह रही है। मुश्ताक के दोनों बेटे दिल्ली में काम करते हैं, शुक्रवार को भी वे दिल्ली में ही थे। बीती रात मुश्ताक घर के आंगन में सोया था।
विज्ञापन
परिवार वालों के मुताबिक उनसे कुछ ही दूरी पर बेटी तस्कीन चारपाई पर सो रही थी। रात करीब दो बजे तस्कीन शौचालय चली गई थी। तभी कुछ लोग आए और उसके पिता के ऊपर तेजाब उड़ेलकर भाग गए। पिता की चीख सुनकर तस्कीन शौचालय से बाहर आई और फिर मोहल्ले वालों को बताया। पड़ोसियों ने ही यूपी-100 पुलिस को खबर दी।
इसके बाद मुश्ताक अली को जिला अस्पताल ले जाया गया, शनिवार सुबह वहां उनकी मौत हो गई। पुलिस को तस्कीन ने बताया कि इस वारदात को उसके पति ने ही अंजाम दिया है। वह उसे मारना चाहता था लेकिन धोखे में चादर ओढ़कर सोए उसके पिता के ऊपर तेजाब डाल गया। पुलिस ने छोटे बेटे मुलाजिम की ओर से वजाहत और उसके भांजे बबलू पुत्र तस्दीक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।