{"_id":"5f8a18c88ebc3e9b8c5d70d4","slug":"somewhere-the-crocodile-entered-the-house-and-somewhere-the-dragon-returned-to-the-field","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरीः कहीं खेत में फिर निकले अजगर तो कहीं घर में घुसा मगरमच्छ, दोनों जगह भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरीः कहीं खेत में फिर निकले अजगर तो कहीं घर में घुसा मगरमच्छ, दोनों जगह भगदड़
Sat, 17 Oct 2020 03:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 17 Oct 2020 03:33 AM IST
विज्ञापन
अजगर को काबू करते लोग...
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को गांव खैरटिया निवासी कुलविंदर सिंह मजदूरों को कंबाइन मशीन पर बैठाकर धान काटने के लिए खेत गए थे। दोपहर करीब दो बजे वे धान काट ही रहे थे। इसी दौरान खेत में एक बड़ा और एक छोटा अजगर निकल आया।
विज्ञापन
दो अजगर देखकर वे लोग घबरा गए। कुलविंदर ने कंबाइन रोक दी और वन विभाग और पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक हनुमान प्रसाद और वन विभाग के रमाशंकर पांडे सहित पूरी टीम खेत पर पहुंची। दोनों अजगरों को बोरे में ले जाकर जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन
घर में घुसा गया मगरमच्छ
पट्टी पतवारा गांव में तालाब से निकलकर एक मगरमच्छ कलीम के घर में घुस गया, जब घर के लोगों की नजर उस पर पड़ी तो उनमें हड़कंप मच गया। सभी लोग घर से निकलकर बाहर आ गए। घर में मगरमच्छ घुसने की खबर सुनकर आसपास ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सभी ने मगरमच्छ को खदेड़ने का प्रयास किया।
विज्ञापन
इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना पर वनकर्मी मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को काबू में करके पास ही शारदा नदी में छोड़ा। जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। हालांकि मगरमच्छ काफी छोटा था लेकिन फिर भी लोगों में दहशत फैली हुई है।