फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Somebody threw white powder in Kisan Express passengers started scream due to Irritation of eyes

किसान एक्सप्रेस की बोगी में फेंका सफेद पाउडर, आंखों में जलन से मची चीखपुकार

Sun, 16 Jun 2019 10:44 PM IST
राजेश सैनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: राजेश सैनी Updated Sun, 16 Jun 2019 10:44 PM IST
विज्ञापन
Somebody threw white powder in Kisan Express passengers started scream due to Irritation of eyes
सांकेतिक तस्वीर

किसान एक्सप्रेस में शनिवार रात स्लीपर कोच में पितांबरपुर स्टेशन पर किसी ने सफेद पाउडर फेंक दिया। थोड़ी देर बाद कोच में अचानक सफेद धुंध छा गई। जब तक यात्री कुछ समझ पाते उनकी आंखों में तेज जलन होने लगी।

विज्ञापन


सबसे ज्यादा दिक्कत बच्चों को झेलनी पड़ी। यात्रियों में चीखपुकार मच गई। जंक्शन पहुंचने पर ट्रेन को चेक किया गया पर पता नहीं चला कि सफेद पाउडर क्यों फेंका गया।
विज्ञापन


धनबाद-लुधियाना किसान एक्सप्रेस शनिवार रात दस बजे पितांबरपुर स्टेशन पर आकर रुकी। ट्रेन चली तो किसी ने स्लीपर कोच एस-5 में खिड़की से सफेद पाउडर फेंक दिया। पाउडर से धुंध छा गई और यात्रियों की आंखों में जलन होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोच में चीख पुकार होने से टीटीई भी पहुंच गए। उन्होंने रेलवे कंट्रोल मुरादाबाद को मेसेज किया। इसके बाद जीआरपी और आरपीएफ अलर्ट हो गई। 20 मिनट बाद ट्रेन जंक्शन पहुंची। पुलिस ने यात्रियों से बात की। उनकी आंखों की जलन भी कम हो गई थी, लेकिन उन्होंने कोई तहरीर नहीं दी। 

बाद में ट्रेन मुरादाबाद रवाना हो गई। पितांबरपुर स्टेशन पर चलती ट्रेन से पर्स, चेन, कुंडल खींचने की कई वारदात हो चुकी हैं। घटना के बाद आरोपी फतेहगंज पूर्वी होते हुए शाहजहांपुर जिले में चले जाते हैं, जिससे जीआरपी उन्हें पकड़ भी नहीं पाती है।


संभव है शनिवार की रात भी बदमाश ऐसी ही वारदात करने की फिराक में थे। जीआरपी इंस्पेक्टर कृष्ण अवतार ने बताया कि पाउडर किसने और क्यों फेंका, पितांबरपुर स्टेशन से जानकारी जुटाने के लिए एक टीम बना दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed