फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Somebody listen... the road to Lucknow is closed, the traders who came to tell Delhi

कोई तो सुने... लखनऊ का रास्ता बंद है, दिल्ली को बताने पहुंचे व्यापारी

Mon, 11 Oct 2021 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Somebody listen... the road to Lucknow is closed, the traders who came to tell Delhi
राजेश अग्रवाल को ज्ञापन देते व्यापारी।

रेलमंत्री को ज्ञापन देने का था इरादा मगर समय दिए जाने के बावजूद नहीं हो सकी मुलाकात
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल को ज्ञापन देकर लौटे
कहा-11 सालों से हाईवे पर दिक्कतें झेल रहे हैं लाखों लोग

बरेली। लखनऊ हाईवे पर जाम आम लोगों की ही नहीं व्यापारियों की भी बड़ी समस्या बन गया है। रेलवे की बेपरवाही से हुलासनगरा रेल क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण नहीं हो पा रहा है तो एनएचएआई उखड़ी-बिखरी सड़क की सुध लेने को तैयार नहीं है। कई बार अफसरों को ज्ञापन देने के बावजूद समस्या के समाधान कोई पहल न होने पर रविवार को उप्र उद्योग व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल रेलमंत्री से मिलने दिल्ली पहुंचा, हालांकि उनसे मुलाकात नहीं हो पाई। व्यापारियों को भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल को ज्ञापन देकर लौटना पड़ा।
रेलमंत्री को ज्ञापन देने पहुंचे प्रतिनिधि मंडल में उप्र उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, राजेश जसोरिया और दुर्गेश खटवानी शामिल थे। राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि उन्हाेंने रेलमंत्री मुलाकात के लिए समय मांगा था। उन्हें रविवार की सुबह का समय दिया गया। वह इसके मुताबिक रविवार को उनके कार्यालय पहुंचे लेकिन उसी समय रेलमंत्री किसी बैठक में शामिल होने निकल गए। उन्हें बताया गया कि अब रेल मंत्री बैठक से देर शाम तक फारिग हो पाएंगे।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने रेलमंत्री को संबोधित ज्ञापन भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल को दे दिया। ज्ञापन के जरिए हुलासनगरा क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का तेजी से निर्माण कराने की मांग की है। व्यापारियों ने ज्ञापन में कहा है कि पहले से बने गार्डर को रेलवे की एक टीम फेल कर चुकी है। अब दोबारा नए गार्डर तैयार हो रहे हैं। कुछ कामों की स्वीकृति रेलवे अफसराें को देनी है। रेलवे इसमें दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है लिहाजा ओवरब्रिज के निर्माण में लगातार देरी हो रही है। इसकी वजह से लखनऊ हाईवे पर गुजरने वाले लाखों लोग लगातार दिक्कतें झेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों ने बताया कि पिछले महीने उनके आग्रह पर बरेली के मंडलायुक्त भी रेलवे अफसरों को पत्र लिख चुके हैं। व्यापारियों ने कहा कि पिछले 11 सालों से यही स्थिति बनी हुई है। हुलासनगरा क्रॉसिंग पर कई बार कई-कई दिन जाम लगा रहता है। इससे निजात नहीं मिल पा रही है। व्यापारियों का माल कई बार जाम में फंसे रहने से खराब हो जाता है।

वित्त मंत्री बोले- हुलासनगरा क्रॉसिंग पर सरकार गंभीर

एक निजी कार्यक्रम में बरेली आए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना को व्यापारी सुरक्षा फोरम के महानगर अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला ने लखनऊ हाईवे पर जाम की समस्या से अवगत कराते हुए हुलासनगरा क्रॉसिंग पर काम में तेजी लाने के लिए ज्ञापन सौंपा। वित्त मंत्री ने कहा कि हुलासनगरा क्रॉसिंग सरकार की प्राथमिकता में है। सरकार इस पर गंभीरता से काम कर रही है। एनएचआई और रेलवे के अफसरों से भी इस पर बात की गई है। जल्द ही लोगाें को इस मुसीबत से निजात मिल जाएगी। बरेली गौशाला सोसायटी के अध्यक्ष अजय कुमार अग्रवाल ने मंडल में गौशाला में आ रही समस्याओं के बारे में बताया। कहा, गौशाला में गायों के भरण-पोषण की व्यवस्था नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed