{"_id":"61d595a6995ade04d05ad755","slug":"some-forces-subu-to-taliban-bareilly-news-bly4715376152","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुछ ताकतें प्रदेश को तालिबान बनाना चाहती हैं : प्रांशुदत्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुछ ताकतें प्रदेश को तालिबान बनाना चाहती हैं : प्रांशुदत्त
विज्ञापन
तिलहर के किसान इंटर कॉलेज में सम्मेलन को संबोधित करते भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष।
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलहर। किसान इंटर कॉलेज के प्रांगण में युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश में कुछ ऐसी ताकतें हैं, जो प्रदेश को तालिबान बनाना चाहती हैं। इन ताकतों से लड़ने के लिए योगी आदित्यनाथ तलवार लिए खड़े हैं। इस धर्म युद्ध में सभी का कर्तव्य है कि वे अपने परिवार को सुरक्षित रखने के लिए आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को मजबूत करें।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वक्त आ गया है कि लोग जाति-धर्म को भूलकर एकजुट हो जाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने देश के सर्व समाज के लोगों के लिए तमाम योजनाएं चलाकर उनका चहुंमुखी विकास किया है। उन्होंने आजम खान और मुख्तार अंसारी का जिक्र करते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ ने जमीन पर कब्जा करने वाले इन माफिया के बिल्डिंग पर बुलडोजर चलवा दिया। ओवैसी को चेतावनी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वह होश में आ जाएं। हिंदुओं की चिंता न करें अन्यथा नतीजा आने के बाद उन्हें सीधा पाकिस्तान जाना होगा।
विशिष्ट अतिथि भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष मनीष गौतम ने कहा कि जब तक राष्ट्र के सनातन संस्कृति पर हमला हुआ है, तब तक भगवान ने किसी न किसी रूप में जन्म लेकर इन आतंकियों का अंत किया है। भाजपा विधायक रोशनलाल वर्मा ने कहा कि युवा राष्ट्र के कर्णधार हैं। सभी युवा आगामी चुनाव में पूरी ताकत से भाजपा को जिताने में जी-जान से जुट जाएं।
विज्ञापन
सोनू वाल्मीकि, रुद्र लक्ष्मीकांत अवस्थी, निखिल माहेश्वरी, अग्रवीर गुर्जर, राजवंश सिंह, अरुण यादव उर्फ चैनू, वरुण यादव, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रोहित सिंह, हर्षवर्धन, स्वप्निल शर्मा ने भी संबोधित किया। अभय गुर्जर, ऋषि द्विवेदी, संकेत श्रीवास्तव, रोहित सुधीर सिंह, सिद्धार्थ गुप्ता अमन चौहान, राम गोपाल गुर्जर, युवराज सिंह, अमन सिंह, अनूप राठोर, मोहित सिंह, संजीव कुमार, अच्छय यादव, सत्यपाल सिंह यादव सहित तमाम युवा उपस्थित रहे।