फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Solutions to industrial sector problems should be on the ground, not on paper: DM

कागजों के बजाय धरातल पर हो औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं का समाधान : डीएम

Sat, 01 Nov 2025 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Solutions to industrial sector problems should be on the ground, not on paper: DM
बरेली। औद्योगिक क्षेत्राें की समस्याओं के ठोस समाधान के बजाय खानापूरी की शिकायत पर शुक्रवार को जिलाधिकारी ने अफसरों के पेच कसे। उन्होंने समय सीमा निर्धारित कर समस्याओं के निस्तारण की हिदायत दी।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला उद्योग बंधु की बैठक में डीएम अविनाश सिंह ने फरीदपुर औद्योगिक क्षेत्र के अंधरपुरा से 11 केवीए फीडर की लाइन के सुदृढ़ीकरण पर बिजली अफसरों से जवाब मांगा। उन्होंने दो से पांच नवंबर तक तार बदलने के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित रहने की जानकारी दी। इस पर औद्योगिक क्षेत्र के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह ने सहमति जताई। भोजीपुरा औद्योगिक क्षेत्र अध्यक्ष अजय शुक्ला ने जलभराव का मुद्दा उठाया। जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी एक्सईएन को अगले माह तक समाधान कराने की हिदायत दी। जिला पंचायत की एएमए ने ग्राम बहादुरपुर एवं रसुइया लिंक रोड का कार्य जल्द शुरू होने व परसाखेड़ा रोड नंबर दो पर सूखे पेड़ों की नीलामी की जानकारी दी।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने रिछा-जहानाबाद रोड पर हाईमास्ट या स्ट्रीट लाइट लगवाने के निर्देश ईओ को दिए। एक्सईएन ने सीबीगंज में क्रॉस बिजली लाइन को हटाने की प्रक्रिया बताई। निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित यूपीसीडा के नौ आवेदनों के निस्तारण के निर्देश दिए। नगीना इंडस्ट्री से हिंदुस्तान धर्मकांटा तक इंटरलाॅकिंग, फरीदपुर में नए बिजली उपकेंद्र के लिए भूमि आवंटन, इन्वर्टिस तिराहे से फतेहगंज पूर्वी तक स्ट्रीट लाइट लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



बीते दिनों अमर उजाला एमएएमई कॉन्क्लेव में उद्यमियों ने ये मुद्दे उठाए थे। अमर उजाला ने क्रमवार भोजीपुरा, फरीदपुर, परसाखेड़ा, रिछा-बहेड़ी औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं को प्रकाशित किया था। बैठक में जिलाधिकारी ने इन्हीं मुद्दों का संज्ञान लिया है। उद्यमियों ने इस पर हर्ष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed