{"_id":"5e4c25808ebc3ef2995674f7","slug":"solid-waste-management-plant-decision-will-be-taken-today-on-buying-land-in-sathrapur-bareilly-news-bly396431645","type":"story","status":"publish","title_hn":"सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट: सथरापुर में जमीन खरीदने पर आज होगा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट: सथरापुर में जमीन खरीदने पर आज होगा फैसला
विज्ञापन
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाने के लिए रजऊ परसपुर के पास गांव सथरापुर में चिह्नित करीब 10 एकड़ भूमि खरीदने पर बुधवार को अंतिम फैसला हो सकता है। विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी (एसएलएलओ) ने 19 फरवरी को फिर से इस पर मंथन के लिए कलक्ट्रेट में बैठक बुलाई है। पहले जनवरी में मीटिंग हुई थी। उसमें किसान चार गुने रेट पर करीब 12 करोड़ का मुआवजा मांग रहे थे, लेकिन नगर निगम इतना भुगतान करने के लिए राजी नहीं हुआ था।
केंद्र सरकार से वर्ष 2005 में मंजूरी मिलने के बाद सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट रजऊ परसपुर में इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी से सटी जमीन पर बनाया गया था। इसका 13 मार्च, 2013 को एकेसी डेवलपर्स ने संचालन भी शुरू कर दिया था, लेकिन मई, 2014 में एनजीटी के आदेश पर प्लांट बंद कर दिया गया। वर्ष 2017 में मेयर बनने से पहले उमेश गौतम ने नगर निगम को फरीदपुर के गांव बहगुलपुर में प्लांट लगाने के लिए करीब 110 बीघा जमीन खरीदकर दान में दी। तत्कालीन नगर आयुक्त राजेश श्रीवास्तव यहां प्लांट लगवाने की प्लानिंग कर ही रहे थे कि इसी बीच फरवरी में उनका ट्रांसफर हो गया। उनके बाद निगम अफसरों ने इस जमीन को शहर से दूर बताकर उसे प्लांट के लिए उपयुक्त नहीं माना। अब नगर निगम ने नेशनल हाईवे पर रजऊ के पास गांव सथरापुर में प्लांट लगाने के लिए 10 एकड़ जमीन देखी है। पिछले महीने कलक्ट्रेट में किसानों और अधिकारियों की बैठक हुई। 43 किसानों से जमीन क्रय की जानी है लेकिन वह चार गुना रेट पर करीब 12 करोड़ का मुआवजा मांग रहे हैं, उस वक्त नगर आयुक्त रहे सैमुअल पॉल एन. इतना मुआवजा देने के लिए तैयार नहीं हुए। अब भूमि मूल्य अनुमोदन समिति की बैठक 19 फरवरी को फिर से बुलाई गई है। इसमें नगर आयुक्त, एडीएम वित्त, एसएलएओ, फरीदपुर के एसडीएम और सब रजिस्टार शामिल होंगे।
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के लिए सथरापुर में करीब दस एकड़ भूमि खरीदने के लिए फिर से बैठक बुलाई गई है। कोशिश रहेगी कि इस बार नगर निगम और किसानों के बीच सहमति बन जाए और भूमि खरीद का अंतिम निर्णय हो जाए। - मदन कुमार, एसएलएओ