{"_id":"695bb996b545085bf705285d","slug":"soldier-was-given-a-funeral-with-military-honors-after-his-death-in-bareilly-2026-01-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: हादसे में घायल सैनिक की उपचार के दौरान मौत, सैन्य सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: हादसे में घायल सैनिक की उपचार के दौरान मौत, सैन्य सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार
Mon, 05 Jan 2026 06:46 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाही (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, शाही (बरेली)
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 05 Jan 2026 06:46 PM IST
सार
बरेली के शाही थाना क्षेत्र के तुरसापट्टी गांव में सोमवार को सैन्य सम्मान के साथ सैनिक वागीश कुमार का अंतिम संस्कार किया गया। वह सड़क हादसे में घायल हो गए थे। लखनऊ के अस्पताल में उपचार के दौरान शनिवार को उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
सैन्य सम्मान के साथ किया गया सैनिक का अंतिम संस्कार
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के शाही थाना क्षेत्र के तुरसापट्टी गांव निवासी वागीश कुमार की उपचार के दौरान मौत हो गई। वागीश कुमार (41 वर्ष) गोरखा राइफल्स में सैनिक के पद पर तैनात थे। वह वर्तमान में शाहजहांपुर जिले में स्थित बटालियन में तैनात थे। बताया गया कि वह सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। शनिवार को लखनऊ के अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जरूरी कार्रवाई के बाद सोमवार को सैनिक का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव तुरसापट्टी लाया गया तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। पूरा गांव शोक संवेदना व्यक्त करने उमड़ पड़ा। बटालियन के पचास से अधिक सैनिकों के साथ सैन्य अधिकारी भी दोपहर को गांव पहुंच गए। सैनिक का सैन्य सम्मान के साथ तिरंगा में लपेटकर शव घर से गांव स्थित श्मशान भूमि में बटालियन के सैनिक लेकर पहुंचे। वाद्ययंत्रों की मातमी ध्वनि के साथ अधिकारियों ने सैनिक को सलामी दी।
विज्ञापन
सैनिक वागीश कुमार का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
उसके बाद सैनिक वागीश कुमार का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में गांव के अलावा आसपास के कई गांवों के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे। वागीश छह बहनों के बीच सबसे छोटे अकेले भाई थे। उनकी पत्नी काजल, पिता बद्री प्रसाद और बहनों का का रो-रो कर हाल-बेहाल था। मृतक सैनिक के एक पुत्र आदर्श एवं पुत्री समृद्धि हैं। बच्चों के भी आंसू नहीं थम रहे थे।