{"_id":"66322077d296dc839c0d3a34","slug":"soldier-seeing-another-young-man-with-his-wife-and-beat-his-in-bareilly-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पत्नी के साथ दूसरे युवक को देख फौजी पति ने खोया आपा, कर दी पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पत्नी के साथ दूसरे युवक को देख फौजी पति ने खोया आपा, कर दी पिटाई
Wed, 01 May 2024 04:29 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 01 May 2024 04:29 PM IST
सार
बरेली जिले में एक फौजी ने अपनी पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख लिया। इस पर हंगामा हो गया। फौजी ने युवक की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के दातागंज मार्ग पर फौजी ने अपनी पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख लिया, जिससे सड़क पर हंगामा हो गया। गुस्साए फौजी ने युवक की पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कराया। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन
बरेली की एक महिला शाहजहांपुर के जैतीपुर क्षेत्र में कार्यरत हैं। वहीं बरेली का ही एक युवक भी क्षेत्र के स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत है। सोमवार को फतेहगंज पूर्वी में दातागंज मार्ग पर महिला के फौजी पति ने जब महिला को उस शिक्षक के साथ देखा तो उसने अपना आपा खो दिया और शिक्षक के साथ मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुई मारपीट से किसी को कोई भी मामला समझ में नहीं आया लेकिन स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत कराया गया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता करा लिया गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि महिला और शिक्षक दोनों बरेली में ही रहते हैं। महिला के फौजी पति को दोनों पर शक था इसलिए वह सोमवार को पहले से ही फतेहगंज पूर्वी पहुंच गया। झगड़े के बाद पुलिस ने बताया कि दोनों लोगों में समझौता हो गया। किसी की तरफ से कोई शिकायत नहीं की गई है। पुलिस ने कार्रवाई से इन्कार किया है।
विज्ञापन