{"_id":"66e8dafac1673ce8420ced97","slug":"social-war-begins-over-expulsion-of-district-vice-president-from-yuvajan-sabha-bareilly-news-c-4-lko1018-482731-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जिला उपाध्यक्ष को युवजन सभा से निष्कासन करने पर सोशल वार शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जिला उपाध्यक्ष को युवजन सभा से निष्कासन करने पर सोशल वार शुरू
विज्ञापन
बरेली। बीते दिनों मासिक बैठक में न बुलाने पर संगठन के उच्च पदाधिकारियों पर समाजवादी युवजन सभा के जिला उपाध्यक्ष रवि पंडित ने गंभीर आरोप लगाए थे। सोमवार को उनके निष्कासन पर जिला महासचिव रितेश यादव की सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट वायरल हुई।
इसमें लिखा है कि रवि पंडित को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने की वजह से जिला उपाध्यक्ष और युवजन सभा से निष्कासित कर दिया गया है। वायरल पोस्ट पर समाजवादी छात्र सभा और युवजन सभा के कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी सक्रिय हो गए।
किसी ने इसे गलत ठहराया तो किसी ने आवाज उठाने पर दबाने की बात कही। मामले में रवि का कहना है कि ईमानदारी से काम करने के बावजूद उन्हें बेवजह के आरोप में निष्कासित किया गया। कहा कि दो दिन पूर्व सपा मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात की थी। इसी का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा।
विज्ञापन
इधर, जिला महासचिव रितेश के मुताबिक पूर्व में सपा मुखिया ने जिन पदाधिकारियों को बुलाया था, वे मिलने गए थे, लेकिन रवि ने बगैर सही जानकारी झूठे आरोप लगाकर पार्टी की छवि धूमिल करने लगे। जो सही नहीं। इसलिए निष्कासित किया गया। वापसी पर विचार नहीं होगा। ब्यूरोो