फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Smuggler Sonu Kalia arrested with hashish in Bareilly Fatehganj West

Bareilly News: फतेहगंज पश्चिमी में स्मैक तस्करों पर कार्रवाई शुरू, चरस के साथ सोनू कालिया गिरफ्तार

Sat, 15 Mar 2025 11:45 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 15 Mar 2025 11:45 AM IST
सार

बरेली में बृहस्पतिवार को पुलिस ने मोहल्ला नई बस्ती वार्ड 13 निवासी सोनू कालिया को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 1248 ग्राम चरस बरामद हुई।

 

विज्ञापन
Smuggler Sonu Kalia arrested with hashish in Bareilly Fatehganj West
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी में चार दिन पहले उत्तराखंड पुलिस की कार्रवाई भले ही बेनतीजा रही, लेकिन इस बहाने स्थानीय पुलिस भी जाग गई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को चर्चित स्मैक तस्कर शानू उर्फ सोनू कालिया को चरस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वह पुलिस का मुखबिर रहा है। पूर्व में एक सिपाही से उसकी बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें बड़े अफसर तक रुपये पहुंचने का दावा किया गया था।

विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर बृहस्पतिवार सुबह कस्बा से रुकुमपुर की ओर जाने वाले मार्ग से पुलिस ने मोहल्ला नई बस्ती वार्ड 13 निवासी सोनू कालिया को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 1248 ग्राम चरस बरामद हुई। उसने पुलिस को कई शातिर स्मैक तस्करों के बारे में बताया है। पुलिस ने दोपहर के बाद उसे जेल भेज दिया। 
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि सोनू ने चरस हाईवे पर किसी ट्रक चालक से खरीदी थी। सोनू कालिया दो बार स्थानीय थाने से और एक बार मीरगंज थाने से स्मैक तस्करी में जेल जा चुका है। उन्होंने उसकी निशानदेही पर जल्द बड़ी कार्रवाई करने का दावा किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सोनू कालिया का ऑडियो वायरल होने पर सिपाही गया था जेल
सोनू कालिया पांच साल पहले मुखबिरी करता था। स्मैक तस्करों और पुलिस की सेटिंग कराकर बड़े तस्करों और माल को छुड़वाता था। इसके बाद वह खुद स्मैक तस्करी करने लगा। दो साल पहले एक पुलिस अधिकारी के इशारे पर स्मैक तस्करी को लेकर एक सिपाही अमरदीप से 10 लाख के सौदे का ऑडियो वायरल हुआ था। इस मामले में रिपोर्ट लिखकर सिपाही अमरदीप को जेल भेजा गया था। कुछ दिन बाद पुलिस ने सोनू कालिया को भी स्मैक तस्करी के आरोप में जेल भेजा था। उसका मकान भी तोड़ा गया था। उसके घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कई पुलिस कर्मियों की लोकेशन मिली थी।

 

नगर पंचायत अध्यक्ष के पति कल्लू डॉन का गुर्गा है सोनू
सोनू कालिया पहले एक पुलिस मुखबिर के संपर्क में था। मुखबिरी के चलते जब उसकी हत्या हो गई तो सोनू नगर पंचायत अध्यक्ष इमराना बेगम के पति कल्लू डॉन के संपर्क में आया और गुर्गा बनकर रह गया। कल्लू अब सफेदपोश बन गया है। वह नगर पंचायत में बैठकर खास रिश्तेदार के सहारे कई काम निपटाता है। सूत्रों की मानें तो कल्लू आज भी उत्तराखंड से स्मैक तस्करी कराता है। उसके इशारे पर सोनू कालिया ने स्मैक तस्करी का धंधा आसपास के गांव कुरतरा, रुकमपुर, धंतिया में फैला रखा है। सोनू की गिरफ्तारी के बाद कल्लू डॉन पर शिकंजा कस सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed