फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Smuggler of Jharkhand arrested with eight kilos of opium in Bareilly

Bareilly: आठ किलो अफीम के साथ झारखंड का युवक गिरफ्तार, पूछताछ में पुलिस से बोला- ओसामा ने भेजा है

Sat, 06 Jan 2024 08:04 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 06 Jan 2024 08:04 AM IST
सार

बिहार-झारखंड से मादक पदार्थों की तस्करी थम नहीं रही। बरेली में पुलिस ने झारखंड के युवक को गिरफ्तार किया है, उसके पास से आठ किलो अफीम बरामद हुई है। वह यहां कार से अफीम की डिलीवरी देने आया था। उससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। 

विज्ञापन
Smuggler of Jharkhand arrested with eight kilos of opium in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में बारादरी थाना पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने आठ किलो अफीम के साथ झारखंड के तस्कर को गिरफ्तार किया है। उससे कार भी बरामद की गई है। पकड़ा गया आरोपी कुख्यात तस्कर अब्दुल ओसामा का गुर्गा है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आरोपी धीरज डांगी झारखंड के गिधौर जिला चतरा का निवासी है। शुक्रवार को वह सेटेलाइट बस स्टैंड पर कार से घूम रहा था। पुलिस और एनसीबी की संयुक्त टीम ने उसे संदेह के आधार पर पकड़ लिया। उसे बारादरी थाने लाया गया। 

विज्ञापन

ओसामा के कहने पर अफीम लेकर आया 
पूछताछ में उसने बताया कि झारखंड में अब्दुल ओसामा नाम का कुख्यात तस्कर है। ओसामा के कहने पर वह आठ किलो अफीम लेकर बरेली आया था। ओसामा के बताए शख्स को यहां अफीम की डिलीवरी देनी थी। वह डील करने वालों से मिल पाता, इससे पहले ही टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

धीरज ने बताया कि वह पहले भी कई बार बरेली समेत अन्य जिलों में मादक पदार्थों की खेप पहुंचा चुका है। ओसामा उसे एक चक्कर के 50 हजार रुपये देता था। रुपयों की लालच में ही वह अफीम की सप्लाई करने आया था। आरोपी के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed